प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Published On: April 10, 2026
Follow Us
प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सिरसा। प्रॉपर्टी कारोबारियों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन सदस्यों ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों और रजिस्ट्री कार्य में आ रही बाधाओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के प्रधान मनोज मकानी ने बताया कि पिछले काफी समय से सिरसा में जमीनों और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि रजिस्ट्री के लिए इस्तेमाल होने वाले सरकारी पोर्टल में बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण काम ठप पड़ा है। सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों और एनओसी की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि आम आदमी और प्रॉपर्टी डीलर दोनों ही परेशान हैं। रजिस्ट्री न होने के कारण प्रॉपर्टी बाजार में मंदी का माहौल है, जिससे सरकार को मिलने वाले राजस्व और व्यापारियों के व्यापार, दोनों को भारी चपत लग रही है।

Aaj Ka Mousam : देशभर में आज कहां-कहां होगी बरसात ? जाने अपने शहरों का हाल
Aaj Ka Mousam : देशभर में आज कहां-कहां होगी बरसात ? जाने अपने शहरों का हाल

प्रॉपर्टी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मांग की कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और तहसील स्तर पर आ रही भ्रष्टाचार या देरी की शिकायतों का निपटारा किया जाए। एसोसिएशन के प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगामी रणनीति तय करने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन सदस्यों का कहना है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो, ताकि आम जनता को परेशान न होना पड़े। वर्तमान में नियमों के जाल में उलझकर काम पूरी तरह से प्रभावित है।

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभागों के अधिकारियों और तहसीलदारों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा, ताकि जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के कई वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

BSW विद्यार्थियों की अगुवाई में चौधरी लाल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन
BSW विद्यार्थियों की अगुवाई में चौधरी लाल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

इस मौके पर संतपाल सोनी, मीडिया प्रभारी कश्मीर कंबोज, रामधन, सहमीत सिंह, मानव गेरा, सुरजीत सिंह, सुशील गुंबर, गुरमेज सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Shah Satnam Ji Boys College students shine in CDLU SIRSA top-10
CDLU सिरसा टॉप 10 में छाए शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment