हरियाणा में सब्जी, मसालों व फूलों की करें खेती, सरकार से 85 % तक पाएं सब्सिडी

Published On: April 10, 2026
Follow Us
हरियाणा में सब्जी, मसालों व फूलों की करें खेती, सरकार से 85 % तक पाएं सब्सिडी

हरियाणा सरकार का उद्यान विभाग किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी और विविध फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं के तहत किसानों को सब्जियों, मसालों, फूलों और सुगंधित पौधों की खेती के लिए भारी अनुदान दिया जा रहा है,

सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 50% से 85 % तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ तक की सहायता दी जाती है, जबकि अनुसूचित वर्ग के किसानों को 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक अनुदान का लाभ मिल रहा है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष रूप से आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया
11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया

मसालों की खेती में भी किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सामान्य मसालों जैसे धनिया और मेथी पर 50 % तक अनुदान दिया जाता है। वहीं, विशेष मसालों जैसे लहसुन, हल्दी और अदरक की खेती पर भी 50 % अनुदान की सुविधा उपलब्ध है, जिससे किसान कम लागत में अधिक लाभ कमा सकते हैं।

इसके अलावा फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार विशेष सहायता दे रही है। कट फ्लावर, कंदीय फूल जैसे लिलियम और ग्लैडियोलस तथा खुले फूलों की खेती पर किसानों को 40 % तक अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ फूलों की खेती से भी अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर; देखें किसे कहां दिया गया कार्यभार
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर; देखें किसे कहां दिया गया कार्यभार

सुगंधित पौधों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। तुलसी, मेंथा और लेमन ग्रास जैसे पौधों पर भी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं।

सिरसा जिला उद्यान अधिकारी दीन मोहम्मद ने बताया कि उद्यान विभाग हरियाणा की ये योजनाएं किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर प्रेरित कर रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और कृषि क्षेत्र में विविधता भी बढ़ रही है।

सिरसा शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी में यहां ना खरीदें प्लाट व जमीन, देखें लिस्ट
सिरसा शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी में यहां ना खरीदें प्लाट व जमीन, देखें लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment