Search
Close this search box.

Lok Sabha election : राहुल गांधी का दलित कार्ड, नहीं होने देगें संविधान को कभी खत्म

Lok Sabha election

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Lok Sabha election : लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संविधान की प्रति हाथ में उठाते हुए दिखे। काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संविधान की प्रति हाथ में उठाकर मंच पर पहुंचे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार देश के दलितों, आदिवासियों एवं सामान्य वर्ग के गरीबों को आज जो मिला है, यह इस संविधान से मिला है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा की भाजपा चाहती है कि संविधान को बदल दिया जाए। देश को 20-22 चुनिंदा अरबपति ही चला रहे हैं।

संविधान और लोकतंत्र खत्म कर देंगे (Lok Sabha election)

बीजेपी के नेता तो यह साफ बोल रहे हैं की अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र खत्म कर देंगे। काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मुताबिक कि मोदी सरकार 20-22 अरबपति बना सकती है तो कांग्रेस पार्टी देश के करोड़ों लोगों को लखपति तो बना ही सकती हैं। राहुल मंगलवार को भिंड लोकसभा से काग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अरबपति चला रहे हैं देश (Lok Sabha election)

20-25 अरबपति ही देश को चलाएं। भाजपा के नेता खुलकर कह रहे है कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र खत्म कर देंगे। लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि अग्रेजों से लड़कर जो संविधान बनाया है, वह गरीबों को आत्मा है, उसे कोई भी ताकत नहीं मिटा सकती। उन्होंने कहा कि ये चुनाव कई मामूली चुनाव नहीं है। देश में आज दो विचारधाराओं पर लड़ाई लड़ी जा रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगा है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा आरक्षण कि अगर इतने ही खिलाफ खड़ी है तो तो प्राइवेट सेक्टर, रेलवे क्यों प्राइवेट कर रहे हैं.

सरकार में आते ही अग्निवीर योजना बंद करेंगे और संविदा भर्ती को भी खत्म करेंगे (Lok Sabha election)

राहुल गांधी ने कहा की कांग्रेस पार्टी की सरकार आते ही 6 माह में 30 लाख पक्की नौकरी देंगे, जिसमें पेंशन और सम्मान मिलेगा। ठेका प्रथा समाप्त कर संविदा भर्ती को खत्म करेंगे। महालक्ष्मी योजना शुरू करेंगे। इसमें 8,500 रुपए महिला के खाते में सीधे जमा होंगे।

कांग्रेस की राहुल गांधी की भिंड में हुई सभा से फोकस ग्वालियर-चंबल अंचलको भिड, ग्वालियर और मुरैना लोकसभा सीट पर है। खासतौर पर कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव से हार का सामना कर रही इस सीट पर दलित नेता फूल सिंह बरैया को मैदान में उतारा है।

मरैया खुद भांडेर से विधायक हैं। यहां अम्ड विधानसभा सीटों में से 4 कांग्रेस के पास है और 4 भाजपा के पाम, इसलिए राहुल-प्रियंका ने तीसरे चरण में प्रचार को शुरुआत ग्वालियर-चंबल से ही की है। प्रियंका गुरुवार को मुरैना आ रही हैं। यहां को आठ विधानसभा सीटों में 5 पर कांग्रेस है। विश्लेषक भी चंबल की लोकसभा सीटो पर कांग्रेस भाजपा में कड़ी टक्कर की मान रहे हैं। इसी कारण भाजपा ने कांग्रेस के विधायक मेयर को ज्यइन भी कराया है।

Kuchaman: अब कुचामन में कोई जरूरतमंद नहीं सोएगा भूखा
Rahul Setia
Author: Rahul Setia

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]