हरियाणा में जल्द लगेंगे Smart Meter, प्रीपेड -पोस्टपेड का मिलेगा विकल्प

Published On: February 4, 2026
Follow Us
Smart meters will be installed in Haryana soon.

Smart Meter : हरियाणा के बिजली उपभोगताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से सभी पुराने बिजली मीटर बदले जाएंगे और उनकी जगह आधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जैसे मोबाइल सेवाओं में प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध होते हैं, उसी तर्ज पर स्मार्ट मीटर व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार प्रीपेड अथवा पोस्टपेड प्रणाली का चयन कर सकेंगे। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इस बारे में जानकारी दी है।

गुरुग्राम -फरीदाबाद में प्रक्रिया प्रारंभ

बता दें कि इससे न केवल बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। भूमिगत बिजली तारें बिछाने की प्रक्रिया गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रारंभ कर दी गई है। परिस्थितियों के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी अंडरग्राऊंड केबल डाली जाएंगी, जिससे खंभे गिरने या ऊपर से तार टूटने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी और बिजल आपूर्ति अधिक सुरक्षित एक विश्वसनीय बनेगी। विजने कहा कि लगभग पूरे प्रदेश में बिजली आपूति संतोषजनक रही है और केवल 6 अधीक्षण अभियंताओं से ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Good news for disabled athletes in Haryana.
Haryana : हरियाणा के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने की बड़ी घोषणा

खेदड़ में लगेगी बिजली की नई यूनिट : विज

मंत्री विज ने कहा कि हिसार के खेदड़ में बिजली की नई यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए हमें कोल आबंटन की मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा बरसात के समय जिन सब स्टेशनों में पानी भर जाता है, उनको उंचा उठाया जाएगा। अनिल विज ने कहा कि कोई भी थर्मल लगाना है तो उसके लिए कोल की मंजूरी जरूरी होती है और यह हमें मिल चुकी है।

ऐसे में अब ये प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में कई जगह ये सामने आया कि कई सब स्टेशनों में पानी भर गया और पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ी। ऐसे में हमने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी सब स्टेशनों को उंचा उठाया जाए।

SC has rejected the petition of a BJP MLA from Haryana.
Haryana : हरियाणा में BJP विधायक की सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, देखें पूरी जानकारी

 

Faceless property registration will now begin in Haryana.
Haryana : हरियाणा में अब शुरू होगी फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, इस शहर से पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment