Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों और उद्योगपतियों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

Published On: January 24, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों के लिए कई अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में किसानों के लिए स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन और उद्योगपतियों के लिए एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाएगा। इनमें किसानों और उद्योगपतियों को विशेष सुविधाएं मिलेगी।

सीएम सैनी ने शुक्रवार को उद्योग और वाणिज्य विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि IMT मानेसर, बावल व कुंडली में फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए संबंधित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से विचार-विमर्श कर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Bumper recruitment for these posts in Rewari AIIMS
Haryana Jobs: हरियाणा के रेवाड़ी AIIMS में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

हरियाणा में उद्योगपतियों को मिलेगी राहत
50 फैक्टरियों वाली अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल पर उद्योगपति अपनी यूनिट को रजिस्टर कर रहे हैं। इन कॉलोनियों के रेगुलर होने पर उद्योगपतियों को विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ मिल सकेगा और विभागों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

75 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगी जमीन
ESIC अस्पताल या डिस्पेंसरी खोलने के लिए जमीन 75 फीसदी सस्ती दरों पर दी जाएगी। हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022 -25 को दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। कई वर्ष पहले बनाए गए औद्योगिक क्षेत्रों, जोकि शहरी आबादी के बीच में आ गए हैं, उनमें सीवर, सड़क, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसे ढांचों को दुरुस्त किया जाएगा।

Big decision of electricity department
Haryana: अब बिजली बिल ना भरने वालों की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, विभाग का बड़ा फैसला, लिस्ट हो रही तैयार !

 

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment