Haryana: छछरौली के पास सोम नदी पर बनेगा नया फोर-लेन पुल, जल्द पूरा होगा काम

Published On: March 9, 2026
Follow Us
A new four-lane bridge will be built on the Som River

Haryana: कांग्रेस विधायक चौधरी अकरम खान ने हरियाणा विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान छछरौली के समीप सोम नदी पर स्थित जर्जर पुल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक के सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने स्पष्ट किया कि सोम नदी पर स्थित यह पुल एनएच-73ए (जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे) का हिस्सा है, जो वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है।

मंत्री ने सदन को बताया कि एनएचएआई द्वारा कैल से ताजेवाला तक फोर-लेन ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि इस नई परियोजना के तहत छछरौली को बाईपास किया जा रहा है। इस बाईपास मार्ग पर सोम नदी के ऊपर एक नया फोर-लेन पुल बनाया जा रहा है।

राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जैसे ही बाईपास का निर्माण कार्य पूर्ण होगा, मौजूदा पुरानी सड़क का अधिकांश ट्रैफिक नए मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा, जिससे पुराने पुल पर भार कम होगा और यात्रियों को जाम व खराबी की समस्या से निजात मिलेगी।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस पुल की जर्जर हालत के कारण परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सदन के पटल पर रखना और उनका समाधान करवाना मेरा उत्तरदायित्व है। विधानसभा में और भी कई महत्वपूर्ण सवाल लगाए गए हैं ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके।

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment