ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

Published On: August 27, 2026
Follow Us
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

चंडीगढ़, 27 अगस्त। अभिलेखागार विभाग, हरियाणा द्वारा सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़ में 24 से 27 अगस्त तक ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान, त्याग एवं बलिदान की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाना तथा नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से परिचित कराना रहा।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों, दस्तावेजों तथा अन्य सामग्री को प्रदर्शित किया गया। इनमें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उस दौर की ऐतिहासिक घटनाओं की झलक देखने को मिली।

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को भी विशेष रूप से दर्शाया गया। अनेक वीरांगनाओं ने साहस, त्याग और बलिदान के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया। उनके योगदान से संबंधित ऐतिहासिक अभिलेख एवं दस्तावेज भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहे।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

इसके अतिरिक्त, हरियाणा के इतिहास तथा प्रदेश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से अतीत की महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रदेश की विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अभिलेखागार विभाग द्वारा ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इस अमूल्य धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार की प्रदर्शनियां लोगों, विशेषकर युवाओं में देश और प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.

पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

August 29, 2026
Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

August 29, 2026
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

August 29, 2026
A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026

Leave a Comment