पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, पंचकूला के निर्देशानुसार “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुनारियां परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री विकास कृष्ण, एच.पी.एस. डीएसपी, पी.टी.सी. सुनारियां के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं स्थानीय निवासियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में स्थानीय निवासियों एवं पी.टी.सी. सुनारियां के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से रस्साकशी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा खेल भावना और आपसी सहयोग का परिचय दिया।
प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
पी.टी.सी. सुनारियां द्वारा इस आयोजन के माध्यम से पुलिस बल एवं स्थानीय समुदाय के बीच सकारात्मक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया गया। साथ ही आमजन को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा खेलों के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया।









