हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

Published On: August 27, 2026
Follow Us
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

विभागों को एचकेसीएल रिक्विजिशन पोर्टल पर 11 सितंबर तक अपलोड करना होगा रिक्तियों का विवरण

चंडीगढ़, 27 अगस्त-हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की वास्तविक एवं नवीनतम रिक्तियों का मिलान, सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभागों के अधीन ग्रुप-डी पदों की रिक्तियों का रिकॉर्ड विभागीय अभिलेखों और एचआरएमएस से मिलान कर एचकेसीएल रिक्विजिशन पोर्टल पर 11 सितंबर, 2026 तक अपडेट करना होगा।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों के आवंटन एवं नियुक्ति में कुछ कठिनाइयां सामने आ रही हैं। संबंधित कार्यालयों में रिक्त पद उपलब्ध न होने, रिक्तियों से संबंधित आंकड़ों में त्रुटि अथवा अंतर तथा अन्य प्रशासनिक कारणों के चलते कर्मचारियों के आवंटन और नियुक्ति की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा, विभाग द्वारा अनुकंपा आधार पर नियुक्तियां भी की गई हैं। वहीं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2018 के परिणाम दिनांक 29 मई, 2026 के तहत ईएसपी श्रेणी में अनुशंसित कई उम्मीदवार विभिन्न विभागों में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इन नियुक्तियों और कर्मचारियों के कार्यभार ग्रहण करने के कारण ग्रुप-डी पदों की रिक्तियों की स्थिति समय-समय पर बदलती रही है।

जारी पत्र के अनुसार रिक्तियों का विवरण अपडेट करते समय अब तक की गई सभी नियुक्तियों और ग्रुप-डी कर्मचारियों के कार्यभार ग्रहण करने की स्थिति को ध्यान में रखना होगा। पोर्टल पर केवल उन्हीं पदों को रिक्त दर्शाया जाएगा, जो वास्तव में खाली हैं और कर्मचारियों के आवंटन एवं नियुक्ति के लिए उपलब्ध हैं।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

विभागाध्यक्षों को रिक्तियों के सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट के बाद एक प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना होगा। विभागाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित इस प्रमाण-पत्र में यह प्रमाणित करना होगा कि पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई रिक्तियों की जानकारी सही, पूर्ण और सटीक है तथा विभागीय रिकॉर्ड एवं एचआरएमएस के साथ उसका विधिवत सत्यापन किया गया है।

सरकार ने इस कार्य को निर्धारित समय- सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों के पद आवंटन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment