चार तहसील क्षेत्रों से निकलेगा ये Expressway, 131 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण

Published On: February 6, 2026
Follow Us
This expressway will pass through four tehsil areas.

New Expressway : पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनपद में भी एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 131 गांवों की लिस्ट तैयार की गई है। इन गांवों की भूमि पर एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि जनपद में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना और धामपुर तहसील क्षेत्र से एक्सप्रेसवे निकलेगा। इसके लिए अब निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

चार तहसील क्षेत्रों से निकलेगा एक्सप्रेसवे

पानीपत-गोरखपुर (शामली-पुवाया) फेज-एक के बीच हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर के निर्माण की घोषणा प्रदेश सरकार पूर्व में कर चुकी है। अब एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जनपद की चार तहसील क्षेत्रों से यह एक्सप्रेसवे निकलेगा। एक्सप्रेसवे डिजाइन के अनुसार चारों तहसीलों के कुल 131 गांवों की सूची तैयार की गई। इन सभी गांवों की भूमि से होकर एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।

Aaj Ka Mousam 16 April: देशभर में आज कहां-कहां होगी बरसात, देखें ताजा अपडेट
Aaj Ka Mousam 16 April: देशभर में आज कहां-कहां होगी बरसात, देखें ताजा अपडेट

2,729 करोड़ खर्च होने का अनुमान

डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण शुरू करने से पहले जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही चयनित गांवों की सूची भी उपलब्ध कराई है। जनपद में एक्सप्रेसवे मुजफ्फरनगर से प्रवेश करेगा और धामपुर तहसील से मुरादाबाद के लिए निकलेगा। जनपद में एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 55 किमी होगी और 2,729 करोड़ का बजट इस हिस्से के निर्माण पर खर्च होने का अनुमान है।

भूमि के बैनामों पर लगेगी रोक

एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जरूरी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित गांवों की भूमि के बैनामे, भूमि उपयोग परिवर्तन आदि की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी। बैनामे आदि पर रोक एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रहेगी। इसके लिए संबंधित तहसील के एसडीएम और सब रजिस्ट्रार को भी पत्र जारी किया गया है।

Aaj Ka Mousam
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें नई अपडेट

इन तहसील क्षेत्र के गांवों में होगा अधिग्रहण

  • बिजनौर: 6 गांव
  • नजीबाबाद: 50 गांव
  • नगीना: 38 गांव
  • धामपुर: 37 गांव
  • कुल गांव: 131

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment