Weather : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ… बारिश का अलर्ट

Published On: February 10, 2026
Follow Us
Weather will change again in Haryana

Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज 17 फरवरी से एक बार फिर बदलने की संभावना जताई जा रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल आसमान में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। हालांकि, दिन में अच्छी धूप निकल रही है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आने वाले दिनों में तापमान, बादलों व कोहरे का खेल जारी रहने वाला है। IMD के अनुसार 16 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और बारिश साथ ही साथ उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा NCR -दिल्ली में एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 16 फरवरी तक किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है। वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 9 और 10 फरवरी को ही हल्की आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा।

फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD के अनुसार 16 या 17 फरवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में दोबारा बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है अभी इसमें भी बदलाव देखने को मिलेगा।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

16 तक पहले बढ़ेगा तापमान, उसके बाद गिरेगा पारा वर्तमान में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 16 फरवरी तक दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होगी। लेकिन 17 फरवरी के बाद मौसम फिर पलटी मारेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees
हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment