अधिकारी 29 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित होने वाली अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए करें सभी प्रबंध :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Published On: April 22, 2026
Follow Us


रोहतक, 22 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 29 अप्रैल से 3 मई तक 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत रोहतक में आयोजित होने वाली अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी।


सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन स्थानीय वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा, जिसमें 45 टीमों का भाग लेना प्रस्तावित होगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों बारे विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चैंपियनशिप की तैयारियों के संदर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि खिलाडिय़ों के ठहरने, खाने तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जाये।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया अभियान का शुभारंभ, स्वयं स्वच्छता अभियान में शामिल होकर दिया स्वच्छ एवं सुंदर फरीदाबाद का संदेश
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया अभियान का शुभारंभ, स्वयं स्वच्छता अभियान में शामिल होकर दिया स्वच्छ एवं सुंदर फरीदाबाद का संदेश


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा चैंपियनशिप के दौरान आयोजन स्थल पर साफ-सफाई सुनिश्चित करवाई जाये तथा सिविल सर्जन द्वारा एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम तैनात की जाये। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ मोबाइल शौचालयों के प्रबंधन किये जाये। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वॉलंटियर्स के अलावा प्राथमिक चिकित्सा टीम भी तैनात की जाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने को कहा।


समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव, उपमंडलाधीश आशीष कुमार व विपिन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व नमिता सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता शिवराज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

" target="_blank" rel="nofollow noreferrer noopener">