खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Published On: August 27, 2026
Follow Us

चण्डीगढ़, 27 अगस्त – युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा नशे से दूर रहने के उद्देश्य से खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन करनाल के दयाल सिंह कॉलेज एवं राजकीय महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवा संवाद एवं संबोधन को देखा और सुना।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के माध्यम से देश के युवाओं को खेलों के प्रति अधिकाधिक आकर्षित होने, खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने खेल एवं युवा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए। इनमें देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाना, 2036 के खेल ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं का पोषण एवं विकास, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का सशक्तिकरण, नशा मुक्त युवा – विकसित भारत शामिल हैं। युवाओं ने खेल सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण एवं जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान, बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग सुविधाओं, खेलों में युवाओं की अधिक भागीदारी तथा नशे के विरुद्ध युवा नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

*खिलाडिय़ों के साथ युवाओं का संवाद*

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाने के लिए युवा प्रतिभागियों का संवाद दो उभरती हुई खेल प्रतिभाओं आशी कश्यप – लॉन टेनिस एवं एंजल राणा – साइक्लिंग के साथ भी कराया गया। दोनों खिलाडिय़ों ने अपने खेल अनुभव, संघर्ष, अनुशासन, फिटनेस और सफलता की यात्रा युवाओं के साथ साझा की तथा युवाओं को खेलों को करियर एवं जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रवक्ता ने बताया कि खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ युवाओं को देश के खेल भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण से सीधे जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पांचों विषय युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़े हैं और युवाओं द्वारा प्रस्तुत विचार भारत के खेल एवं युवा नीति के लिए महत्वपूर्ण दिशा प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल से जुड़ें, नशे से दूर रहें और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी युवाओं ने खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने, नशे से दूर रहने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय युवा भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Ignoring the public cost a XEN dearly in Haryana; the government retired him.
Haryana Government Issues Directions to Departments to Verify and Update Latest Vacancies for Common Cadre Group-D Posts Online

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment