हरियाणा में कांग्रेस विधायक के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव मंजूर, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला

Published On: August 31, 2026
Follow Us
Motion for breach of privilege against Congress MLA approved in Haryana Assembly; matter referred to the Privilege Committee.

चंडीगढ़, 31 अगस्त – हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस विधायक श्री जस्सी पेटवाड़ द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के विरूद्ध अशोभनीय भाषा इस्तेमाल कर मर्यादा भंग करने को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव सदन में रखा। प्रस्ताव के समर्थन में 15 से अधिक सदस्य खड़े हुए, जिसके बाद प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया।

श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से सदन की कार्यवाही देख रहे हैं। माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों को बराबर समय दिया है, बल्कि जितना समय सत्तापक्ष को दिया, उससे भी अधिक समय विपक्ष को दिया गया।

*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*
ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों की होगी नियमित निगरानी; एसपीआईओ की तय होगी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक श्री जस्सी पेटवाड़ द्वारा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से मानहानि तथा हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष के विरुद्ध उनके पद के प्रति पक्षपात एवं पूर्वाग्रह जैसे आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर आरोप एवं प्रतिकूल टिप्पणी की गई है।

श्री गंगवा ने कहा कि यह अनुचित व्यवहार है तथा माननीय अध्यक्ष की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाला मामला है। उन्होंने इसे विशेषाधिकार हनन एवं सदन की अवमानना का विषय बताते हुए मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजने का अनुरोध किया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर विशेषाधिकार समिति को भेजने का निर्णय लिया गया।

Ignoring the public cost a XEN dearly in Haryana; the government retired him.
विश्वविद्यालयों के गेस्ट फैकल्टी को मिलेगी सेवा सुरक्षा, सरकार ला रही है नया अधिनियम 2026: महीपाल ढांडा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*

ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों की होगी नियमित निगरानी; एसपीआईओ की तय होगी जिम्मेदारी

September 1, 2026
Ignoring the public cost a XEN dearly in Haryana; the government retired him.

विश्वविद्यालयों के गेस्ट फैकल्टी को मिलेगी सेवा सुरक्षा, सरकार ला रही है नया अधिनियम 2026: महीपाल ढांडा

September 1, 2026
*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*

*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*

September 1, 2026
*संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

September 1, 2026
The positive results of the hard work put in by athletes in Haryana and the government's sports policy are before the world today – Chief Minister Nayab Singh Saini.

हरियाणा में खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

August 31, 2026
Government's concrete steps to further strengthen the power infrastructure in Haryana – Energy Minister Anil Vij

हरियाणा में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के ठोस कदम- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

August 31, 2026

Leave a Comment

" target="_blank" rel="nofollow noreferrer noopener">