हरियाणा में पशुओं में लंपी रोग का नहीं आया कोई मामला, पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी जानकारी

Published On: August 31, 2026
Follow Us
No cases of Lumpy Skin Disease among livestock reported in Haryana; Animal Husbandry Minister Shyam Singh Rana shares the information.

चंडीगढ़ , 31 अगस्त – हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया प्रदेश में इस वर्ष अभी तक लम्पी रोग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। गौवंश को लम्पी रोग से बचाव के लिए 25 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक टीकाकरण का अभियान भी चलाया गया है।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*
ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों की होगी नियमित निगरानी; एसपीआईओ की तय होगी जिम्मेदारी

श्री राणा ने आगे बताया राज्य में कुरुक्षेत्र, पंचकूला, रेवाड़ी और यमुनानगर जिलों में  चिकित्सकीय रूप से कुल 1356 संदिग्ध मामले रिपोर्ट हुए हैं। रोग की जांच एवं पुष्टि के लिए जिला भिवानी, हिसार, झज्जर, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, रेवाड़ी, रोहतक तथा सिरसा से पशुओं से 99 नैदानिक नमूने लेकर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार (लुवास) भेजे गए हैं। लुवास में लम्पी रोग के लिए जांच किए गए दो नमूने नकारात्मक पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में इस वर्ष में अभी तक लम्पी रोग का कोई पुष्ट मामला नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा इस वर्ष के दौरान लम्पी रोग से बचाव के लिए 25 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक राज्य की संपूर्ण पात्र गोवंशीय आबादी (4 माह से अधिक आयु के स्वस्थ गोवंशीय पशु) को गोट पॉक्स वैक्सीन (GPV, उत्तरकाशी स्ट्रेन) से टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा संदिग्ध पशुओं को लक्षणात्मक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा किसानों को रोग की रोकथाम संबंधी उपायों के बारे में आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है।

Ignoring the public cost a XEN dearly in Haryana; the government retired him.
विश्वविद्यालयों के गेस्ट फैकल्टी को मिलेगी सेवा सुरक्षा, सरकार ला रही है नया अधिनियम 2026: महीपाल ढांडा

उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक राज्य में 14,61,922 गौवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 1,14,655 पशुओं का गौशालाओं में टीकाकरण किया गया है।

*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*
*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*

ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों की होगी नियमित निगरानी; एसपीआईओ की तय होगी जिम्मेदारी

September 1, 2026
Ignoring the public cost a XEN dearly in Haryana; the government retired him.

विश्वविद्यालयों के गेस्ट फैकल्टी को मिलेगी सेवा सुरक्षा, सरकार ला रही है नया अधिनियम 2026: महीपाल ढांडा

September 1, 2026
*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*

*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए*

September 1, 2026
*संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

September 1, 2026
The positive results of the hard work put in by athletes in Haryana and the government's sports policy are before the world today – Chief Minister Nayab Singh Saini.

हरियाणा में खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

August 31, 2026
Government's concrete steps to further strengthen the power infrastructure in Haryana – Energy Minister Anil Vij

हरियाणा में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के ठोस कदम- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

August 31, 2026

Leave a Comment

" target="_blank" rel="nofollow noreferrer noopener">