NPSS App : फसल में आई बीमारियों का एक क्लिक से चलेगा पता, बस करना होगा ये काम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NPSS App : उत्तर प्रदेश के किसानों को फसलों में हो रहे नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने एक तरीका खोज निकाला है। अब किसी भी किसान भाई के खेत में नुकसान या फिर फसल किसी तरह से खराब हो रही है, तो घर बैठे इस समस्या का समाधान मिल जाएगा। बस आपके घर बैठे एक क्लिक करना होगा और फसल से संबंधित पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के उप कृषि अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि एक नया ऐप लॉन्च किया गया है जिसका नाम एनपीएसएस रखा गया है। खेत में खड़ी फसल को नुकसान से बचाने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप में आपको फसल में लगने वाली बीमारी और फसल में किसी तरह के कीड़े का प्रकोप है। सभी समस्याओं का हल मिलेगा।
एक किसान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस ऐप को लॉन्च किए जाने के बाद काफी फायदा मिलने वाला है। किसान ने बताया की फसल में कई तरह की बीमारियां ऐसी होती है, जिनकी सही जानकारी नहीं होती है। जानकारी क्या भाव में किसानों को फसल में भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसके साथ-साथ किसानों को जानकारी नहीं होने की वजह से बाजार में दुकानदारों पर निर्भर रहना पड़ता है।
लेकिन कई बार दुकानदारों को भी सही बीमारी का पता नहीं होता है। जिस वजह से महंगे रैटों पर किसी और रोग की दवाई लाकर छिड़कनी पड़ती है। जिससे किसान को और अधिक नुकसान होता है। लेकिन तक नई-नई तकनीक के विकसित हो जाने के बाद कृषि सेक्टर में तरक्की के आसार जागे है। अब किसानों की समस्याओं का हल तेजी से होगा और फसल की समय पर खराब होने से रोका जा सकेगा।
अब किसानों को एप के माध्यम से फसल में हो रही समस्या की पूरी जानकारी मिलेगी। ऐप का इस्तेमाल करके फसल में हो रही दिक्कत का फोटो खींचकर भेजना होगा। फोटो भेजने के बाद आपको तुरंत समस्या का समाधान मिल जाएगा। इस ऐप को प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। प्ले स्टोर में जाकर आपको एनपीएसएस सर्च करना होगा। इसके बाद कृषि से जुड़ी तमाम जानकारी आपको आसानी से मिलने लगेगी।
Author: Chopal TV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]

WhatsApp us

Exit mobile version