Haryana: अब बिजली बिल ना भरने वालों की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, विभाग का बड़ा फैसला, लिस्ट हो रही तैयार !

Published On: March 12, 2026
Follow Us
Big decision of electricity department

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपका कोई बिजली का पुराना बिल बकाया है तो जल्दी से अपना बकाया बिल चुका दीजिए अन्यथा आपकी प्रॉपर्टी को कुर्क करके उसकी निलामी की जा सकती है। ऐसा बिजली विभाग अपना बकाया लेने के लिए Land Revenue Act के तहत कार्रवाई कर सकता है। इतना ही नहीं DHBVN ने तो ऐसे लोगों की लिस्ट बनानी शुरु कर दी है जिनका मोटा बिजली बिल बकाया है।

बिल बकाया

दरअसल हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने DHBVN को आदेश दिए हैं कि लोगों से बिजली के बकाया बिल वसूले जाएं । एक आंकड़े के मुताबिक DHBVN के लोगों पर लगभग 1,500 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। मंत्री के आदेश के बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ऐसे लोगों की लिस्ट बनानी तैयार कर दी है जिनके लाखों के बिजली बिल बकाया है।

Bumper recruitment for these posts in Rewari AIIMS
Haryana Jobs: हरियाणा के रेवाड़ी AIIMS में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

क्या है Land Revenue Act

DHBVN ने योजना बना ली है कि अब निगम के डिफॉल्टर्स से वसूली की जाएगी । इसको लेकर सभी सब डिवीजन में जोरों से डिफॉल्टर्स की लिस्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। बादशाहपुर सब डिवीजन के SDO सुनील सैनी के मुताबिक अगर कोई उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं करता है तो बिजली निगम को ये अधिकार है कि वो संबंधित प्रॉपर्टी जहां बिजली मीटर लगा है उसकी जानकारी तहसीलदार को दे सकता है और फिर Land Revenue Act के तहत उस संपत्ति को कुर्क करके बकाया बिजली बिल की वसूली की जा सकती है।

लिस्ट तैयार

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

बादशाहपुर सब डिवीजन एसडीओ सुनील सैनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अधिकारियों की तरफ से निर्देश आए हैं कि जिन उपभोक्ताओं पर लाखों रुपए का बिल बकाया है उनकी लिस्ट तैयार की जाए । खासकर उन उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है जिन पर एक लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। सुनील सैनी ने बताया कि बादशाहपुर सब डिवीजन में 20 से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर एक लाख से 10 लाख रुपए तक बिजली बिल बकाया है।

अब क्या होगा

एसडीओ सुनील सैनी ने बताया कि सबसे पहले तो ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ता की लिस्ट बनाई जा रही है। जिसके बाद सभी उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाएगा अगर वो नोटिस के बाद भी अपना बकाया बिल जमा नहीं करता है तो उनकी संबंधित प्रॉपर्टी (दुकान, घर, खाली प्लॉट) की जानकारी रिपोर्ट के साथ तहसीलदार को सौंपी जाएगी। जिसके बाद संबंधित प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया जाएगा और बकाया बिल की वसूली की जाएगी ।

LPG cylinders will now be available in Haryana
Haryana: अब हरियाणा में 25 दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई पाबंदी

अपील

DHBVN ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर किसी का बिजली बिल बकाया है तो वो समय से भुगतान कर दें अन्यथा DHBVN उनके खिलाफ LRA (Land Revenue Act) के तहत कार्रवाई करेगा । साथ ही उपभोक्ताओं से ये भी अपील की गई है कि वो अपने पुराने बिजली के कनेक्शन की जांच भी कर लें कहीं आपके पुराने कटे हुए मीटर का कोई बकाया तो नहीं है, कहीं ऐसा ना हो कि आपके संज्ञान में ही बकाया ना हो जबकि रिकॉर्ड के अनुसार आप पर लाखों रुपए का बकाया दर्ज हो ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment