Haryana Jobs: हरियाणा के रेवाड़ी AIIMS में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Published On: March 12, 2026
Follow Us
Bumper recruitment for these posts in Rewari AIIMS

Haryana Jobs: हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में जल्द ही OPD सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं । AIIMS प्रशासन की ओर से तकनीकी व अन्य विभागों के लिए अनेक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। यह पहला अवसर है जब रेवाड़ी AIIMS के लिए औपचारिक रूप से भर्तियां निकाली गई हैं।

भर्ती विज्ञापन

AIIMS प्रशासन ने ग्रुप ‘A’ श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इनमें चिकित्सा अधीक्षक, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता (सिविल/विद्युत), वरिष्ठ लेखा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जा रही है। आने वाले समय में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल श्रेणी के अन्य पदों पर भी विज्ञापन जारी किए जाएंगे। Rewari AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रेवाड़ी द्वारा विभिन्न ग्रुप ‘A’ पदों पर भर्ती के लिए रिक्ति सूचना जारी की गई है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

फार्म शुरू तिथि 28-02-2026

समापन तिथि 30-03-2026

Big decision of electricity department
Haryana: अब बिजली बिल ना भरने वालों की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, विभाग का बड़ा फैसला, लिस्ट हो रही तैयार !

इन पदों पर होगी भर्ती

चिकित्सा अधीक्षक – स्तर 14, अधिकतम आयु 58 वर्ष – 1 पद

अधीक्षक अभियंता – स्तर 13, अधिकतम आयु 56 वर्ष – 1 पद

कार्यकारी अभियंता (सिविल) – स्तर 11, अधिकतम आयु 56 वर्ष – 1 पद

कार्यकारी अभियंता (विद्युत) – स्तर 11, अधिकतम आयु 56 वर्ष – 1 पद

वरिष्ठ लेखा अधिकारी – स्तर 11, अधिकतम आयु 56 वर्ष – 1 पद

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

प्रशासनिक अधिकारी – स्तर 10, अधिकतम आयु 56 वर्ष – 1 पद

सभी पद ग्रुप ‘A’ श्रेणी के हैं।

मंजूरी का इंतजार

सूत्रों के अनुसार रेवाड़ी AIIMS में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों को भरने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि कुछ पदों पर अभी वित्त मंत्रालय की ओर से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। जल्द क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Rewari AIIMS

हस्तक्षेप

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से Rewari AIIMS में भर्ती से जुड़ी फाइल की क्लीयरेंस को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही वित्त मंत्रालय से भी बात करेंगे ताकि लंबित फाइलों को शीघ्र स्वीकृति मिल सके और टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो सके। Rewari AIIMS

LPG cylinders will now be available in Haryana
Haryana: अब हरियाणा में 25 दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई पाबंदी

नियुक्ति जरूरी

AIIMS में OPD सेवाएं शुरू करने के लिए डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति आवश्यक है। प्रशासन की ओर से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे पदों पर नियुक्तियां पूरी होंगी, वैसे-वैसे OPD शुरू करने का रास्ता साफ होता जाएगा। Rewari AIIMS

बड़ी राहत

रेवाड़ी और आसपास के जिलों के लोगों को लंबे समय से AIIMS में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने का इंतजार है। OPD शुरू होने से न केवल स्थानीय मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी बल्कि दिल्ली और जयपुर जैसे बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment