Haryana: हरियाणा में सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा दूध और मिल्क बार, 1 अप्रैल 2026 से स्कीम लागू

Published On: March 15, 2026
Follow Us
Girls in government schools will get milk and milk bars

Haryana: हरियाणा में सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्राओं की सेहत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए अब शिक्षा के नये सत्र यानि अप्रैल माह से 9वीं से बारहवीं तक की छात्राओं को पीने के लिए फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और खाने के लिए मिल्क बार पीने को मिलेगा।

छात्राओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। दूध में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जोकि हड्डियों की मजबूती तथा लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। मिल्क बार से भी पोषाहार की कमी पूरी होगी।

Haryana: हरियाणा में भू-मित्र चैटबाट हुआ लॉन्च, घर बैठे ही 24 घंटे मिलेंगी भूमि व राजस्व सेवाएं
Haryana: हरियाणा में भू-मित्र चैटबाट हुआ लॉन्च, घर बैठे ही 24 घंटे मिलेंगी भूमि व राजस्व सेवाएं

हरियाणा प्रदेश की सरकार ने छात्राओं में पोषण की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री दूध उपहार स्कीम शुरू की है, जो एक अप्रैल 2026 से लागू होगी। छात्राओं को सप्ताह में 4 दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और 2 दिन मिल्क बार दिया जाएगा।

इस संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कीम के तहत छात्राओं को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए 75 दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और 75 दिन प्रोटीन मिल्क बार दिया जाएगा।

Haryana: हरियाणा में शादी विवाह के सीजन में सिलेंडर की टेंशन? सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Haryana: हरियाणा में शादी विवाह के सीजन में सिलेंडर की टेंशन? सरकार ने लिया बड़ा फैसला

स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के आधार पर छात्राओं की संख्या निर्धारित की गई है।

8वीं के नामांकन को कक्षा 9वीं, 9वीं के नामांकन को दसवीं तथा ग्यारहवीं के नामांकन को बारहवीं के लिए आधार माना गया है। दसवीं के वार्षिक रिज्लट लंबित होने के कारण अभी ग्यारहवीं के लिए अलग से छात्राओं की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।

Big announcement by Haryana government
Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, पानी बचाओ 8000 रुपये प्रति एकड़ पाओ

हालांकि निदेशालय की ओर से प्रदेशभर में जिलावार छात्राओं की संख्या की सूची भी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है, जिसके आंकड़ों का सत्यापन कर 18 मार्च तक जिला शिक्षा अधिकारी को निदेशालय भेजना होगा। यदि किसी स्कूल की मांग में कोई बदलाव होता है तो उसका स्पष्ट उल्लेख करना भी अनिवार्य है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment