Haryana: हरियाणा में भू-मित्र चैटबाट हुआ लॉन्च, घर बैठे ही 24 घंटे मिलेंगी भूमि व राजस्व सेवाएं

Published On: March 15, 2026
Follow Us
Haryana: हरियाणा में भू-मित्र चैटबाट हुआ लॉन्च, घर बैठे ही 24 घंटे मिलेंगी भूमि व राजस्व सेवाएं

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के लिए समय समय पर बेहतर कदम उठा रही है। जिससे लोगों को फायदा मिल सके। अब इसी कड़ी में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ‘भू-मित्र’ नामक वाट्स-एप आधारित चैटबाट लांच कर दिया गया है। इस पर भूमि और राजस्व से संबंधित सेवाएं 24 घंटे यानी हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे मिलेंगी।

जानकारी के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह चैटबाट राजस्व सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा। यह पहल हरियाणा में पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

इस बारे में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डा. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नए चैटबाट के शुरू होने से लोगों को राजकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने या जटिल पोर्टल का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी।

वह अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर पर किसी भी वक्त आवश्यक राजस्व सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। भू-मित्र चैटबाट के माध्यम से फिलहाल 4 प्रमुख राजस्व सेवाओं का फायदा ले सकते हैं।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

जानकारी के अनुसार इनमें भूमि स्वामित्व और खेती संबंधी रिकॉर्ड के लिए जमाबंदी की प्रति, भूमि स्वामित्व में परिवर्तन से संबंधित इंतकाल (म्यूटेशन) की प्रति, संबंधित मामलों के लिए मुआवजा पंजीकरण तथा दस्तावेज पंजीकरण (डीड रजिस्ट्रेशन) से संबंधित सहायता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त डीड टोकन जनरेशन, भूमि सीमांकन के लिए आवेदन, भूमि एवं राजस्व से जुड़ी शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि वाट्स-एप नंबर 95933 00009 पर मैसेज भेजकर भू-मित्र सेवा का उपयोग किया जा सकता है। अगले हफ्ते से डीड रजिस्ट्रेशन सेवाओं से संबंधित सभी एसएमएस भी भू-मित्र प्लेटफार्म के माध्यम से भेजे जाएंगे, जिससे नागरिकों को समय-समय पर अपडेट और जानकारी सीधे चैटबाट के जरिये मिल सकेगी।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

आने वाले दिनों में भू-मित्र प्लेटफार्म में और भी सेवाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे डिजिटल शासन को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026

Leave a Comment