Haryana: हरियाणा में साल 2026 में होने वाले 7 बड़े बदलाव, जाने खास बातें ?

Published On: January 7, 2026
Follow Us
Haryana: 7 major changes to happen in Haryana

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए जरूरी खबर आई है। आज हम आपको हरियाणा में साल 2026 के बदलाव के बारें में बताने वालें है। हरियाणा में नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर कई बड़े बदलाव होंगे। इनमें सबसे बड़ा बदलाव प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में देखने को मिलेगा।

नया DGP

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा को साल के पहले ही दिन नया DGP मिल गया है। सरकार ने 1992 बैच के IPS अधिकारी अजय सिंघल को प्रदेश का नया DGP नियुक्त किया है। इससे पहले OP सिंह 79 दिनों तक कार्यवाहक DGP रहे, जो 31 दिसंबर को रिटायर हो गए। Haryana News

कर्मचारियों को फायदा

Good news for students in Haryana! Now
Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए खुशखबरी ! अब जितने ज्यादा नंबर उतना ज्यादा मिलेगा पैसा

मिली जानकारी के अनुसार, नए साल से सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में नई वेज दरें भी लागू हो गई हैं। पहले जहां जिलों को दो श्रेणियों में बांटा गया था, अब उन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसका सीधा फायदा पार्ट टाइम, डेली वेज और संविदा पर काम कर रहे करीब 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

पर्यावरण को लेकर सख्त कदम

जानकारी के मुताबिक, पर्यावरण को लेकर भी सख्त कदम उठाए गए हैं। 1 जनवरी 2026 से हरियाणा में ऑनलाइन टैक्सी एग्रीगेटर, डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स और E-कॉमर्स कंपनियों की फ्लीट में नए पेट्रोल और डीजल वाहनों को शामिल करने पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला CAQM के निर्देशों के तहत लिया गया है, ताकि NCR और आसपास के इलाकों में प्रदूषण को कम किया जा सके। Haryana News

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव

Now there is no need to go to the market to sell vegetablesNow there is no need to go to the market to sell vegetables
Haryana: अब सब्जियां बेचने के लिए बाजार जाने की नहीं जरूरत, अब सरकार देगी सही दाम, जाने नई योजना ?

मिली जानकारी के अनुसार, ब्यूरोक्रेसी में इस साल बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिलेगा, क्योंकि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत 13 सीनियर IAS अधिकारी 2026 में रिटायर हो रहे हैं। इनमें ACS स्तर के अधिकारी राजा शेखर वुंडरू और अरुण कुमार गुप्ता, केंद्र सरकार में सचिव अभिलक्ष लिखी और प्रधान सचिव KD सुरेश जैसे नाम शामिल हैं। अरुण कुमार गुप्ता फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव हैं, जिनके रिटायरमेंट के बाद प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। Haryana News

अग्निवीर योजना में बदलाव

जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही अग्निवीर योजना से जुड़ा पहला बड़ा बदलाव भी इसी साल देखने को मिलेगा। जुलाई 2026 में अग्निवीरों का पहला बैच चार साल का कार्यकाल पूरा कर रिटायर होगा। हरियाणा सरकार ने उनके लिए सरकारी नौकरियों में 10 % आरक्षण, आयु सीमा में छूट और अन्य सुविधाओं की घोषणा की है। यह लाभ ‘हरियाणा अग्निवीर पॉलिसी 2024’ के तहत दिए जाएंगे।

शिक्षा क्षेत्र में बदलाव

Big news for the people of Haryana
Haryana: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से कक्षा 3 से ही सभी स्कूलों में AI और कंप्यूटेशनल थिंकिंग की पढ़ाई शुरू की जाएगी। यह फैसला नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप है, जिससे बच्चों को भविष्य की तकनीक के लिए शुरुआती स्तर से तैयार किया जा सके। Haryana News

2 राज्यसभा सीटों पर होगा चुनाव

जानकारी के मुताबिक, राजनीतिक दृष्टि से भी नया साल अहम रहने वाला है। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटें 9 अप्रैल 2026 को खाली होंगी। इन सीटों पर मौजूदा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है, जिसको लेकर दोनों दलों ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment