Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए खुशखबरी ! अब जितने ज्यादा नंबर उतना ज्यादा मिलेगा पैसा

Published On: February 27, 2026
Follow Us
Good news for students in Haryana! Now

Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब छात्रों को जितने ज्यादा नंबर..उतनी ज्यादा स्कॉलरशिप मिलने वाली है। अब हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में ज्यादा नंबर लाने पर आपके बैंक अकाउंट में पैसा भी बरसने वाला है।

हरियाणा सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। Haryana News

हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको सरकार की ओर से 51,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है। इस स्कॉलरशिप स्कीम की खास बात है कि आपको कितना पैसा मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके 10वीं या 12वीं में कितने नंबर आते हैं। इस योजना के तहत स्कॉलरशिप पाने के लिए हालांकि न्यूनतम 60% नंबर होने जरूरी हैं। इसके बाद कितना पैसा मिलेगा, यह आपके नंबरों पर निर्भर करेगा।

क्या है योजना

निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के अगर 10वीं या 12वीं में अच्छे नंबर आते हैं तो सरकार की ओर से उन्हें स्कॉलरशिप मिल सकती है। 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% नंबर लाने के बाद इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य हरियाणा में श्रमिकों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। Haryana News

कितना पैसा मिलेगा

निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए चल रही इस स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत 21,000 रुपये से 51,000 रुपये तक दिए जाते हैं। यह पैसा एकमुश्त दिया जाता है और छात्र के खाते में फिक्स डिपोजिट किया जाता है।

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

क्रम 10वीं/12वीं में अंक स्कॉलरशिप राशि

1. 90% या उससे ज्यादा 51,000 रुपये
2. 80% या उससे ज्यादा 41,000 रुपये
3. 70% या उससे ज्यादा 31,000 रुपये
4. 60% या उससे ज्यादा 21,000 रुपये

किन को मिलेगी स्कॉलरशिप

यह स्कॉलरशिप हरियाणा सरकार के श्रम विभाग द्वारा चलाई जाती है। इसलिए इसका लाभ सिर्फ राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को ही मिल सकता है। राज्य में जो भी लोग निर्माण श्रमिक हैं, उनके बच्चे अगर हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर लाते हैं तो वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फिर चाहे वो किसी भी वर्ग से हों। इसके लिए शर्त है कि छात्र या छात्रा के माता/पिता में से कोई एक कम से कम एक साल से निर्माण श्रमिक के तौर पर रजिस्टर्ड हो। यहां तक कि निर्माण श्रमिक की मृत्यु के बाद भी उनके बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। Haryana News

पात्रता

आवेदक कम से कम एक साल से हरियाणा में पंजीकृत श्रमिक हो
स्कॉलरशिप सिर्फ निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए ही है
यह योजना 3 बेटियों या 2 बेटों तक ही सीमित है
छात्र के 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% नंबर होने चाहिए

कैसे होगा आवेदन

LPG cylinders will now be available in Haryana
Haryana: अब हरियाणा में 25 दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई पाबंदी

इस योजना के लिए आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल के तहत आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म के साथ एक शपथ पत्र भी जमा कराना होगा, जिसमें यह बताया गया हो कि छात्र या छात्रा ने 10वीं/12वीं में कितने % नंबर हासिल किए हैं। अंत्योदय पोर्टल पर लॉगिन करके फॉर्म भरा जा सकता है। इसे अटल सेवा केंद्र से भी जमा किया जा सकता है। अंत्योदय सरल पोर्टल पर आवेदन करने के लिए हालांकि आपको पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। Haryana News

कितनी फीस लगेगी

25 रुपये एक बार रजिस्ट्रेशन फीस बोर्ड को देनी होगी
5 रुपये हर महीने की मेंबरशिप फीस भी देनी होगी बोर्ड को
10 रुपये सर्विस चार्ज लगेंगे
10 रुपये फीस लगेगी अटल सेवा केंद्र से फॉर्म जमा कराने में

डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

निर्माण श्रमिक का पंजीकरण नंबर और आईडी कार्ड Haryana News
हरियाणा के निवासी होने का आवास प्रमाण पत्र
छात्र/छात्रा की 10वीं-12वीं की मार्कशीट
निर्माण श्रमिक और छात्र का आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
छात्र के बैंक अकाउंट की जानकारी
शपथ पत्र
मोबाइल नंबर
काम की स्लिप
जाति प्रमाण पत्र (अगर है तो)
शपथ पत्र का फॉर्म यहां से डाउनलोड करें Haryana News

कैसे मिलेगा पैसा

आवेदन फॉर्म जमा कराने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरी तरह से जांच की जाएगी। अगर जांच में सब कुछ सही पाया जाता है तो तय राशि छात्र के खाते में जमा करा दी जाएगी। इसकी जानकारी आपको मैसेज के जरिए मिल जाएगी। Haryana News

A Vita milk plant will be built here in Haryana
Haryana: हरियाणा में यहां बनेगा 300 करोड़ में वीटा मिल्क प्लांट, CM सैनी ने की घोषणा

हेल्पलाइन नंबर

अगर आवेदन को लेकर कोई दिक्कत आती है तो हरियाणा श्रम विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172-2701373, 1800-180-129 या 0172-2560226 पर संपर्क कर सकते हैं। आप चाहें तो -hbocwwb@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment