Haryana: हरियाणा के ड्राइवर की रातों-रात चमकी किस्मत, ₹10 करोड़ की निकली लॉटरी

Published On: January 19, 2026
Follow Us
Haryana driver's luck shines overnight

Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सिरसा के रानियां के पास मोहम्मदपुरिया गांव के रहने वाले पृथ्वी सिंह की 10 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। पृथ्वी सिंह पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026) में पहला इनाम जीता है।

मिली जानकारी के अनुसार, इनाम जीतने की जानकारी मिलने के बाद पृथ्वी सिंह के घर में खुशी का माहौल है। परिवार ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी सिंह ने कहा कि इन पैसों से वह अपना खुद का काम शुरू करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, वहीं बेटे ने कहा- अब तो थार गाड़ी लेंगे।

Good news for students in Haryana! Now
Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए खुशखबरी ! अब जितने ज्यादा नंबर उतना ज्यादा मिलेगा पैसा

मिली जानकारी के अनुसार, पृथ्वी सिंह के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी रितिका, बेटा दक्ष और पिता देवीलाल हैं। पृथ्वी मजदूरी के साथ-साथ ड्राइवरी का भी काम करते हैं। इनकी पत्नी सुमन पास के ही एक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। Haryana News

पृथ्वी बोले-

जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी ने बताया कि उन्होंने मदन लाल से लॉटरी का टिकट खरीदा था। इससे पहले भी उन्होंने एक बार टिकट खरीदा था, लेकिन तब नहीं निकला था। दूसरी बार में उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कुल 3 टिकट खरीदे थे – पहला 500 रुपए का, दूसरा 200 रुपए का और तीसरा 100 रुपए का। Haryana News

Now there is no need to go to the market to sell vegetablesNow there is no need to go to the market to sell vegetables
Haryana: अब सब्जियां बेचने के लिए बाजार जाने की नहीं जरूरत, अब सरकार देगी सही दाम, जाने नई योजना ?

मिली जानकारी के अनुसार, उनमें से 500 रुपए का टिकट (नंबर 327706) निकला है। मदन लाल ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी लॉटरी निकल आई है, जिससे उन्हें बहुत खुशी हुई। वे इन पैसों से अपना खुद का काम शुरू करेंगे।

टिकट विक्रेता…

जानकारी के मुताबिक, किलियांवाली मंडी के टिकट विक्रेता मदन ने बताया कि वे कई सालों से लॉटरी टिकट बेचने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा बेचे गए टिकटों में 5 लाख से लेकर 5 करोड़ तक के इनाम निकले हैं। इस बार पृथ्वी सिंह का सबसे बड़ा इनाम निकला है। Haryana News

Big news for the people of Haryana
Haryana: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, अब पृथ्वी को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक और टिकट लेकर चंडीगढ़ के ऑफिस में जमा कराने होंगे। पेमेंट सीधे उनके खाते में आएगी, जिसमें से 30 प्रतिशत टैक्स कटेगा। इस तरह उन्हें करीब 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment