Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए पुलिस भर्ती से जुड़ी नई अपडेट आई है। हरियाणा सरकार ने 5500 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए उम्र को लेकर युवाओं को बड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने युवाओं को 3 साल उम्र में छूट देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है- CET 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस पर आयोग कार्यरत है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से CET परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में पुनः CET परीक्षा आयोजित की गई। आयु में दी गई यह छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा हेतु हार्दिक बधाई।









