Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ट्रांसपोर्टर सी सुब्रमण्यम फायरिंग माले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत-गोहाना रोड से जौंर्धन खुर्द जाने वाले रास्ते पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गोली लगी और घायल हो गई। पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सीआईए-1 और पानीपत एसटीएफ की संयुक्त टीम को बदमाशों की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जौंर्धन खुर्द के रास्ते पर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी।
जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो 2 बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
अस्पताल में उपचाराधीन हैं आरोपी
घायल बदमाशों को इलाज के लिए पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों का हना है कि इन बदमाशों ने पिछले दिनों ट्रांसपोर्टर सी सुब्रमण्यम को निशाना बनाते हुए गोलियां बरसाई थीं। अभी पुलिस ने बदमाशों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।







