Haryana News: हरियाणा में मां ने 13 वर्षीय बेटी की गुपचुप रचाई शादी, पिता को नहीं लगी भनक

Published On: January 28, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के जींद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बेटी बालविवाह का शिकार बनीं है। काफी समय से पति-पत्नी के रिश्तों में झगड़ा चल रहा था। विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि पत्नी ने मायके जाकर अपनी 13 वर्षीय बेटी की गुपचुप सादी करा दी।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता को इसकी भनक लगी। लड़की के पिता ने थाने जाकर पत्नी और सालों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बाल विवाह के आरोप में शिकायत दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

Haryana: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली एनडीए-प्रशिक्षित महिला फाइटर पायलट

जानकारी के मुताबिक जींद के गांव लुदाना के निवासी वीरेंद्र और उसकी पत्नी मंजू के बीच काफी लंबे समय से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच में झगड़ा इतना बढ़ गया कि मंजू अपनी 13 वर्षीय बेटी को लेकर मायके चली गई। पिता ने सोचा भी नहीं था पत्नी ऐसा कदम उठा सकती है। जिस मां के पास वह अपनी बेटी को सुरक्षित समझ रहा था, वही उसके बचपन का सौदा कर देगी।

गुपचुप तरीके से रामा कॉलोनी में रचाया ब्याह

Haryana: हरियाणा में होटल पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी मंजू ने अपने भाईयों के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से बेटी की शादी सफीदों की रामा कॉलोनी में गांव डिडवाड़ा के रहने वाले अरुण के साथ कर दी गई। बेटी की शादी की भनक तक पिता को नहीं लगने दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

वीरेंद्र ने सफीदों सिटी थाने में बेटी के बाल विवाह की शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शादी के बाद बच्ची को ससुराल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्ऱवाई की। मंजू (पत्नी), मनोज व अजय (साले) और अरुण (कथित दूल्हा) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उस पंडित और गवाहों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इस गैर-कानूनी शादी को संपन्न करवाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment