Haryana: हरियाणा में अब इन महिलाओं को भी मिलेंगे 2100 रुपये, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Published On: January 12, 2026
Follow Us
Now these women will also get Rs 2100

Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हर महीने पेंशन ले रही महिलाओं को बड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने तीसरे और चौथे स्टेज के कैंसर, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और स्किल सेल एनीमिया से पीड़ित गरीब महिलाओं को भी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का लाभ देने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर बीमारी से इलाज के लिए जहां हर महीने 3200 रुपये दिए जाते थे, वहीं लाडो लक्ष्मी योजना के तहत भी हर महीने 2100 रुपये और दिए जाएंगे। इसमें से 1100 रुपये बचत बैंक खाते में डाले जाएंगे, जबकि शेष 1000 रुपये सावधि बैंक खाते (RD) में जमा किए जाएंगे। Haryana News

Good news for students in Haryana! Now
Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए खुशखबरी ! अब जितने ज्यादा नंबर उतना ज्यादा मिलेगा पैसा

जानकारी के मुताबिक, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण एवं अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा ने संशोधित लाडो लक्ष्मी योजना की अधिसूचना जारी कर दी है। सावधि खाता अधिकतम पांच साल के लिए संचालित किया जाएगा। प्रदेश सरकार चाहे तो इससे कम अवधि भी निर्धारित कर सकती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत 1500 रुपये या उससे कम की राशि प्रति माह प्राप्त करने का विकल्प चुनने वाले लाभार्थियों को बचत बैंक खाते में 500 रुपये और आवर्ती जमा योजना में 1000 रुपये जमा किए जाएंगे। यह राशि उन्हें परिपक्वता (maturity) पर ब्याज सहित दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, वहीं, एक लाख 80 हजार रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की वह महिलाएं भी योजना में शामिल की जाएंगी, जिनके बच्चों ने दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। हालांकि, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को ही इसका लाभ मिलेगा। Haryana News

Now there is no need to go to the market to sell vegetablesNow there is no need to go to the market to sell vegetables
Haryana: अब सब्जियां बेचने के लिए बाजार जाने की नहीं जरूरत, अब सरकार देगी सही दाम, जाने नई योजना ?

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय पठन-बोध एवं संख्यात्मकता प्रवीणता पहल (निपुण भारत मिशन) के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार, कक्षा 1, 2, 3 और 4 में कक्षा-स्तरीय दक्षता प्राप्त करने वाले छात्रों तथा कुपोषण से अपने बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने वाली माताएं भी योजना की पात्र होंगी। तीन से अधिक बच्चे होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पेंशन के लिए महिलाओं को लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से चेहरे की पहचान करानी होगी।

Big news for the people of Haryana
Haryana: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment