Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में ACB की टीम ने शुक्रवार दोपहर को बड़ी कार्रवाई है। सिरसा ACB इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान की एक और बड़ी कार्रवाइ की है। ACB की टीम ने नशा तस्कर से सेटिंग रखने वाला पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिरसा शहर थाना के साथ बने एएनसी थाना में तैनात SPO गुरभेज चिट्टे वाले से पैसे लेने की बात सामने आई। इसकी सूचना ACB को मिलने पर टीम गठित की गई।
सिरसा ACB इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। टीम ने 30 हजार रूपये की नगदी के साथ आरोपित पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मेधाभूषण के नेतृत्व में टीम काम कर रही है।









