Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के मिलेनियम सिटी के पुराने हिस्सों Old Gurgaon में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। GMDA ने शहर की तीन सबसे व्यस्त सड़कों को ‘सिग्नल फ्री’ बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इन तीन एलिवेटेड रोड के निर्माण पर करीब 1390 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार, GMDA के नवनियुक्त CEO PC मीणा की पहल पर तैयार इस योजना के लिए 15 जनवरी तक सलाहकार कंपनी की नियुक्ति हेतु टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे। Haryana News
तीन प्रमुख कॉरिडोर
राजीव चौक से अतुल कटारिया चौक (7.4 KM)
मिली जानकारी के अनुसार, यह सबसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर होगा जो राजीव चौक को ओल्ड रेलवे रोड, चिंतपूर्णी मंदिर और शीतला माता रोड के रास्ते अतुल कटारिया चौक से जोड़ेगा। इसके निर्माण पर 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे। Haryana News
अतुल कटारिया चौक से डूंडाहेड़ा बॉर्डर (5 KM)
दिल्ली-गुरुग्राम सीमा तक कनेक्टिविटी सुधारने के लिए इस 5 KM लंबे फ्लाईओवर पर 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। Haryana News
महाराणा प्रताप चौक से इफको चौक (1.4 KM)
मिली जानकारी के अनुसार, MG रोड के इस व्यस्त हिस्से पर 140 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा ताकि सुखराली और आसपास के अतिक्रमण से ट्रैफिक प्रभावित न हो।
एंट्री-एग्जिट पॉइंट
योजना के मुताबिक, सलाहकार कंपनी सड़कों का गहन यातायात अध्ययन करेगी। DPR में यह तय किया जाएगा कि वाहनों के चढ़ने और उतरने के लिए एंट्री-एग्जिट पॉइंट कहाँ होंगे, ताकि नीचे की सड़कों पर जाम की स्थिति न बने। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ओल्ड रेलवे रोड पर जाम कम होने से सदर बाजार आने वाले ग्राहकों को सुविधा होगी, जिससे व्यापार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
मिली जानकारी के अनुसार, MG रोड पर सुखराली के पास 15-20 फीट तक फैले अतिक्रमण के कारण मौजूदा फ्लाईओवर के बावजूद जाम लगता है। नया एलिवेटेड रोड इस समस्या का स्थाई समाधान देगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल राजीव चौक से रेलवे स्टेशन पहुंचने में 30 मिनट तक का समय लगता है, जो एलिवेटेड रोड बनने के बाद मात्र 5-7 मिनट रह जाएगा।









