Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गांवों को सुंदर बनाने के लिए एक पॉयलट प्रोजेक्ट योजना शुरू की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पंचायती राज विभाग द्वारा 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में 1- 1 स्मार्ट गली तैयार की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, इन गलियों को विदेशी बनावट की तरह सुंदर बनाया जाएगा ताकि ये गलियां स्मार्ट दिखाई दे।
बेहतर व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक, इसके लिए मुख्यालय की ओर से सभी जिला के परिषद् के CEO और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी किए गए है कि अपने- अपने जिलों के इन गलियों को चिन्हित करें और ये ऐसी गलियां हो, जहां लोगों का आना- जाना अधिक और गली की चौड़ाई अधिक हो। मिली जानकारी के अनुसार, इन गलियों को सुंदर बनाने के लिए लाइट, फुटपाथ, पौधे व सुंदर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, सीवरेज व नाली की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस काम को लेकर अधिकारियों ने गांवों में इन गलियों को मार्क करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 10 हजार से अधिक की संख्या वाले गांवों को चुना गया है। दूसरे चरण में इससे कम संख्या वाले गांवों को चुना जाएगा। इसके बाद, धीरे- धीरे सभी गांवों की गलियों को स्मार्ट बनाया जाएगा। Haryana News
सबसे ज्यादा गली
जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा गलियां कैथल में 13 और हिसार में 12 चिन्हित की गई है। इसके बाद नूंह में 12, पलवल मे 10, करनाल में 9, भिवानी में 8 और फतेहाबाद में 7 गलियों को चिन्हित की गई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा झज्जर में 5, फरीदाबाद व पानीपत में 4- 4, सिरसा में 3 और चरखी दादरी व पंचकूला में 2- 2 गलियां बनाई जाएगी। अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में 1- 1 गली पाई गई।









