UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2026 की सिविल सेवा परीक्षा व भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से IAS, IPS, IFS समेत कई केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों का चयन होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक फॉर्म भर सकते हैं।
जानें आवेदन की आखिरी तारीख
बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक तय की गई है।
जानें पदों का आरक्षण
घोषित कुल पदों में से करीब 35 सीटें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं और विभागों में अधिकारी पद पर नियुक्त किया जाएगा। रिजर्वेशन का लाभ सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। जो छात्र फाइनल ईयर में हैं, वो भी प्रिलम्स एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एज लिमिट की बात करें तो यह 21 से 32 वर्ष रखी गई है, जिसकी काउंटिंग 1 अगस्त 2026 से होगी। OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 3 साल और SC/ST कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी।
अटेंप्ट की अधिकतम संख्या
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार 6 बार परीक्षा दे सकते हैं। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 9 प्रयास मिलेंगे। एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा तक प्रयास की कोई सीमा नहीं है।
आवेदन शुल्क
बता दें अब आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। OTR प्रोफाइल बनाने के बाद ही फॉर्म भरा जा सकेगा। सामान्य और OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन फ्री है। फोटो नई होनी चाहिए और उस पर नाम और तारीख लिखी होनी चाहिए।











