Haryana : हरियाणा में जिला परिषद सदस्य और प्रतिनिधि को 7-7 साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला ?

Published On: February 5, 2026
Follow Us
District council member and representative sentenced.

Haryana : हरियाणा के कैथल में जिला परिषद मेंबर विक्रमजीत सिंह और पार्षद प्रतिनिधि भारत हरसौला को रिश्वत के मामले में सात सात साल की सजा सुनाई गई है। आज अदालत की तरफ से दोनों को सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि कैथल में 2022 के चुनाव में विक्रमजीत को जिला परिषद का सदस्य चुना गया था।

इसके बाद उसके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

गौरतलब है कि दोनों आरोपी जींद निवासी ठेकेदार विजेंद्र से विकास कार्यों के बिल पास कराने की एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की डिमांड कर रहे थे। जिनको वीरवार शाम 5 बजे करनाल रोड पर शुगर मिल कुछ दूरी पर कार में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

दोनों पार्षदों के वार्डों में वाटर कूलर व वाटर टैंक का काम चल रहा है, जिसकी करीब 30 लाख रुपए लागत है। दोनों पार्षद अपने-2 वार्ड के हिसाब से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। योजना के अनुसार टीम ने मौके पर रेड कर दी। पार्षद विक्रमजीत व पार्षद प्रतिनिधि भारत हरसौला को रंगे हाथ टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment