Vivo V70 Series : अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Vivo V70 सीरीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। वायरल खबरों के मुताबिक Vivo V70 सीरीज भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होगी। इस लाइनअप में Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल होंगे, और यह कन्फर्म हो गया है कि ये देश में दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिये खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Vivo V70 Elite में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट होगा। दूसरी ओर, स्टैंडर्ड मॉडल में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिप होगा। कंपनी ने हाल ही में दोनों हैंडसेट के डिज़ाइन को टीज़ किया था। इन फ़ोन में चौकोर आकार के रियर कैमरा मॉड्यूल होंगे।
भारत में लॉन्च डेट 19 फरवरी तय
आपको बता दें कि गुरुवार को, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने घोषणा की कि वह 19 फरवरी को भारत में नए Vivo V70 Elite और Vivo V70 लॉन्च करेगा।











