Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को हो सकती है धन हानि, पढ़ें अपना राशिफल

Published On: January 23, 2026
Follow Us

Aaj Ka Rashifal: 24 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा। वहीं कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरुरत है। जानिए आज का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहेगा। किसी नए काम को करने की योजना बनाएंगे। कोई भी काम कल पर न टालें। धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आप संतान का किसी नए कोर्स में दाखिला करा सकते हैं।

वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ होगा। परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद दूर होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत है। आप घर के लिए कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। राजनीति की ओर कदम थोड़ा सोच-समझकर बढ़ाएं।

Bumper recruitment for these posts in Rewari AIIMS
Haryana Jobs: हरियाणा के रेवाड़ी AIIMS में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। धन के मामले में लाभ होगा लेकिन हानि होने की भी संभावना है, इसलिए योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। व्यवसाय पर फोकस रखें।

सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा। किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। सिंगल लोग प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खर्चों से भरा रहेगा। आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है।

तुला राशि
आज का तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नए घर का काम शुरू हो सकता है। यात्रा में प्रिय वस्तु खोने या चोरी की आशंका है। वाहन खराबी से परेशानी बढ़ेगी।

Big decision of electricity department
Haryana: अब बिजली बिल ना भरने वालों की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, विभाग का बड़ा फैसला, लिस्ट हो रही तैयार !

वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नई कोशिशें सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में सीमित बातचीत रखें। जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

धनु राशि
आज का धनु राशि वालों के लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। कामों में रुकावट आने की संभावना है। बॉस से कहासुनी से प्रमोशन प्रभावित हो सकता है। संतान अच्छा करने का प्रयास करेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।

कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। पिता से मिली जिम्मेदारी निभाएंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

मीन राशि
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य मामलों में दिन कमजोर रहेगा। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। जरूरी जानकारी साझा न करें। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment