Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, देखें ताजा मौसम अपडेट

Published On: April 3, 2026
Follow Us
Aaj Ka Mousam 4 April 2026

Aaj Ka Mousam: देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल शनिवार यानि 4 अप्रैल 2026 को भी बड़ा बदलाव रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल से बिहार, यूपी, दिल्ली समेत 9 प्रदेशो में एक बार फिर से भारी बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को इस दौरान बहुत ही सतर्क रहने के लिए सलाह दी गई है। वहीं, 7 अप्रैल 2026 तक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रहार हो सकता है,

जिससे बारिश का प्रभाव और बढ़ सकता है। वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात से खेत में लगे फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

जानिए आपके प्रदेश का मौसम

दिल्ली प्रदेश में (4अप्रैल – 5 अप्रैल): दिल्ली में 4 अप्रैल को तेज हवा के झोंके के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं।

New rates of petrol and diesel released
Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जाने अपने शहरों में दाम घटें या बढ़े ?

यूपी (4 अप्रैल-6 अप्रैल): यूपी प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार (5 अप्रैल-8 अप्रैल): पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बरसात की प्रबल उम्मीद है। बरसात के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है।

उत्तराखंड (4 अप्रैल-7 अप्रैल): नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

हरियाणा प्रदेश में (4 अप्रैल-5 अप्रैल): यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी में तेज हवा के झोंके के साथ बरसात की उम्मीद है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलेगी।

पंजाब प्रदेश में (4-6 अप्रैल): चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

Aaj Ka Mousam 3 April 2026
Aaj Ka Mousam: आज 3 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर में मौसम, हरियाणा समेत इन 13 राज्यों में अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश (4 अप्रैल-5 अप्रैल): शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

राजस्थान (4 अप्रैल-5 अप्रैल): जयपुर, उदयपुर, अलवर, चित्तौडग़ढ़, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

एमपी में (4-5 अप्रैल): भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा)

बिहार प्रदेश में 5 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

How will the weather be today across the country including Haryana-Rajasthan
Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें नया पूर्वानुमान

झारखंड प्रदेश में 4 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच मूसलाधार बरसात के साथ तेज हवा के झोंके चलेंगे। आईएमडी के मुताबिक इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 8 अप्रैल के दौरान भारी बरसात-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment