Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Published On: April 1, 2026
Follow Us
Rain alert in these states of the country including Haryana!

Aaj Ka Mousam: मौसम का मिजाज देशभर में तेजी से बदल रहा है। आज यानी 1 अप्रैल बुधवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में किन जगहों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होगी और किन जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना बनी हुई है।

मौसम में कल बुधवार यानि एक अप्रैल 2026 को बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 1 अप्रैल 2026 के लिए देश के 19 प्रदेशों में तेज बरसात-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का डबल अटैक हो सकता है। इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल को दिल्ली में भारी बारिश-आंधी की चेतावना जारी की गई है, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। IMD के मुताबिक 1 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बरसात-तूफान की उम्मीद है।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।

IMD के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3, 4 और 6 अप्रैल को यही स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास 3.1 से 9.4 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा के आसपास निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इस सिस्टम से एक ट्रफ पश्चिम राजस्थान होते हुए पूर्वोत्तर अरब सागर तक फैला है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर निचले स्तर का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम यूपी से ओडिशा तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर फैला हुआ है। एक अन्य ट्रफ विदर्भ से तमिलनाडु तक मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए फैला है। 2 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

मौसम गतिविधि

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें ताजा दाम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, राजस्थान और केरल में गरज के साथ बरसात संभव है। 1 अप्रैल को पूर्वी यूपी, दक्षिण बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की बरसात की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment