Marriage Certificate : अब झटपट ऑनलाइन हो जाएगा शादी का रजिस्ट्रेशन, नहीं लगेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

Marriage Certificate

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Marriage Certificate : शादी विवाह एक ऐसा रिश्ता होता है जो जन्मों जन्मों तक साथ देने वाला माना जाता है। हर किसी के जीवन में शादी एक अहम भूमिका रखती है। इसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भारत में शादी के लिए कानून बनाए गए हैं। इन कानून को अलग-अलग धर्म के हिसाब से तय किया गया है। शादी के बाद सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक प्रमाण पत्र लेना जरूरी होता है।
शादी के लिए भारत में बनाए गए कानून के तहत शादी रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। शादी का रजिस्ट्रेशन होने के बाद सरकार द्वारा एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसके बाद आप कानूनन पति पत्नी बन जायेंगे। लेकिन शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो इस प्रकार है।Marriage Certificate
कहां करें आवेदन
पहले शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यह सुविधा आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आपको म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। यहां पर आपको शादी के रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिख जाएगा।
इस पर क्लिक करने के बाद आपको मैरिज सर्टिफिकेट का फॉर्म मिल जाएगा। जिसे भरकर आपको अपलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपको कई दिनों में मैरिज सर्टिफिकेट मिल जाएगा। Marriage Certificate
शादी रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
कानूनी तौर पर शादीशुदा जोड़े को अधिकार देने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।
1. लड़के लड़की का जन्म प्रमाण पत्र या फिर 10th क्लास की मार्कशीट
2. दोनों के आधार कार्ड
3. पति-पत्नी दोनों की चार-चार पासपोर्ट साइज फोटो
4. दो फोटो शादी के दौरान की जहां फेस क्लियर दिख रहा हो
5. शादी के कार्ड का फोटोग्राफ
दंपति जोड़े को सारे डॉक्यूमेंट लेकर रजिस्ट्रार के पास जाना होगा। अगर आपके इलाके में रजिस्टर की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो ग्राम अधिकारी के ऑफिस में जाकर संपर्क किया जा सकता है। जहां पर आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Author: AJITSAHARAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]

WhatsApp us

Exit mobile version