Haryana: हरियाणा में 46 प्रकार की फसलों को मिलेगा 40 हजार तक का बीमा कवर, ये नई योजना शुरू

Published On: March 30, 2026
Follow Us
46 types of crops in Haryana will get insurance cover of up to Rs 40,000

Haryana: हरियाणा के उद्यान विभाग द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए “CM बागवानी बीमा योजना” संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी उनकी आय प्रभावित न हो।

इस योजना के तहत कुल 46 प्रकार की फसलों को शामिल किया गया है, जिनमें सब्जियां, फल और मसाले प्रमुख हैं। योजना के अनुसार सब्जियों व मसालों के लिए 30 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा फलों के लिए 40 हजार रुपये प्रति एकड़ तक बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसमें किसान को मात्र 2.5 % प्रीमियम देना होता है, जो कि सब्जियों व मसालों के लिए 750 रुपये प्रति एकड़ और फलों के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है।

The government is giving Rs 2 lakh to workers in Haryana to build and buy houses
Haryana: हरियाणा में श्रमिकों को मकान बनाने व खरीदने के लिए सरकार दे रही 2 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ

योजना में मुआवजा राशि फसल के नुकसान के 5 % के आधार पर तय की गई है। यदि नुकसान 0% से 25 % तक होता है तो कोई मुआवजा नहीं मिलता, जबकि 26 से 51 प्रतिशत नुकसान होने पर 50 प्रतिशत मुआवजा दिया जाता है। इसी प्रकार 51 %से 75 प्रतिशत नुकसान पर 75 % और 75 % से अधिक नुकसान होने पर 100 % मुआवजा किसानों को दिया जाता है। सब्जियों व मसालों के लिए अधिकतम 30 हजार रुपये और फलों के लिए 40 हजार रुपये तक मुआवजा निर्धारित है।

इस योजना के अंतर्गत मुआवजा राशि सीधे पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है, जो कि सर्वेक्षण के आधार पर तय होती है। योजना में टमाटर, प्याज, आलू, फूलगोभी, मटर, गाजर सहित 23 प्रकार की सब्जियां, आम, अमरूद, संतरा, अंगूर, अनार सहित 21 प्रकार के फल और हल्दी व लहसुन जैसे मसाले शामिल हैं।

There will be no more irregularities inside the ration depots of Haryana
Haryana: हरियाणा के राशन डिपो के अंदर अब नहीं होगी गड़बड़ी, सरकार अब ऐसे रखेगी सीधी नजर

इसके अलावा योजना में प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, तापमान में अत्यधिक परिवर्तन, पाला, बाढ़, जलभराव, नहर या ड्रेन टूटना, आंधी-तूफान और आग जैसी घटनाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे किसानों को व्यापक सुरक्षा मिलती है।

किसानों के लिए इस योजना में पंजीकरण की सुविधा “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। यह योजना किसानों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित हो रही है और उन्हें बागवानी खेती के प्रति प्रोत्साहित कर रही है।

Jaisalmer-Jaipur Leelan Express will now run with electric engine
Railway News: इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी अब जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The government is giving Rs 2 lakh to workers in Haryana to build and buy houses

Haryana: हरियाणा में श्रमिकों को मकान बनाने व खरीदने के लिए सरकार दे रही 2 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ

March 30, 2026
There will be no more irregularities inside the ration depots of Haryana

Haryana: हरियाणा के राशन डिपो के अंदर अब नहीं होगी गड़बड़ी, सरकार अब ऐसे रखेगी सीधी नजर

March 30, 2026
Jaisalmer-Jaipur Leelan Express will now run with electric engine

Railway News: इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी अब जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

March 28, 2026
By-elections will be held for the vacant posts of Panch, Sarpanch and Panchayat Samitis in these villages of Haryana

Haryana: हरियाणा के इन गांवों में पंच, सरपंच व पंचायत समितियों के रिक्त पदों के लिए होंगे उपचुनाव, देखें लिस्ट ​​​​​​​

March 28, 2026
CM Saini makes a big statement regarding petroleum products in Haryana

Haryana: हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर CM सैनी का बड़ा बयान, कहा-इतना स्टॉक उपलब्ध

March 28, 2026
The government has approved Rs 45.05 crore for free books.

Haryana: हरियाणा में स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, मुफ्त किताबों के लिए सरकार ने मंजूरी किए 45.05 करोड़

March 27, 2026

Leave a Comment