Aaj Ka Mousam: आज इन राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, देखें नया मौसम पूर्वानुमान

Published On: March 30, 2026
Follow Us
Rain and storm warning in these states today

Aaj Ka Mousam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आज यानी 30 मार्च सोमवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

आइए देखें आज 30 मार्च के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

देश में आने वाले तीन दिनों में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च से यूपी, दिल्ली, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश आफत मचाने वाली है। इस दौरान 60 KM प्रति घंटे से लेकर 80 KM प्रति घंटे स्पीड तक तूफानी हवा चल सकती है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम अपडेट पढ़कर ही जाएं, क्योंकि मजा किरकिरा हो सकता है और मुश्किलों में फंस सकते हैं। वहीं पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है।

बारिश मचाएगी आफत

मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 31 मार्च के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 30 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

IMD के मुताबिक 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है, इसके साथ ही 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक 30-31 मार्च को उत्तराखंड में, काफी बड़े इलाके में तेज रफ्तार की हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा, 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में और 30 मार्च को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

देश के 46 जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश (30-31 मार्च): कानपुर, लखनऊ, ओरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, महामायानगर, ललितपुर, झांसी, सीतापुर, मैनपुरी, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, बहराइच, फर्रुखाबाद, मेरठ, ज्योतिबाफुलेनगर, पीलीभीत शामिल हैं।

बिहार ( 31 मार्च- 1 अप्रैल): पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया में बारिश की चेतावनी है।

उत्तराखंड ( 30-31 मार्च): देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है, इसके साथ 60 KM प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी।

पंजाब ( 30-31 मार्च): पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, जालंधर और फिरोजपुर में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

हरियाणा ( 30-31 मार्च): अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है, इस दौरान 30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

हिमाचल ( 30-31 मार्च): शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, हमीरपुर, मनाली में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे।

राजस्थान (30-31 मार्च): जयपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बूंदी में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेंगी।

मध्य प्रदेश ( 30 मार्च- 1 अप्रैल): भोपाल, ग्वालियर, दतिया, अशोक नगर, दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, कटनी और पन्ना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम)

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 30 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और गरज की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, 31 मार्च को पश्चिम बंगाल और बिहार में, गरज, बिजली और 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार के तेज हवाओं झोंकों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 KM प्रति घंटे की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की काफी व्यापक से व्यापक संभावना है।

इसके अलावा 31 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, ओलावृष्टि के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़)

मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ में, तथा अगले 6 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी भारत ( महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा)

मध्य महाराष्ट्र में 30 से 31 मार्च के दौरान और मराठवाड़ा में 30 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान, गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (60 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
गुजरात राज्य में 30 मार्च और 02 अप्रैल को; कोंकण और गोवा में 31 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान और मध्य महाराष्ट्र में 01 और 02 अप्रैल को बिजली कड़कने की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 30 और 31 मार्च को कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

उत्तर पूर्व भारत (असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा)

30 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में और 29 से 31 मार्च के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।

30 मार्च से 01 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, तथा 30 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत (केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना)

मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च को केरल और माहे में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

30 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 31 मार्च को तमिलनाडु में बिजली कड़कने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment