Haryana: हरियाणा में नए जिले बनाने बनने पर लगी रोक, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Published On: January 14, 2026
Follow Us
Haryana has imposed a moratorium

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब और नए जिले बनने पर यक बार रोक लग गई है। हरियाणा में परिसीमन का काम पूरा होने तक अब शायद ही कोई नया जिला, मंडल-उपमंडल और तहसील-उपतहसील बनाया जाए।

जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के बाद अब चुनाव आयोग ने भी प्रदेश में प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक लगा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2029 तक परिसीमन किया जाना है। उसके बाद ही प्रदेश की प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव किया जा सकेगा। इसके बावजूद यदि राज्य सरकार किसी नये जिले के गठन में रुचि लेगी तो कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। Haryana News

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

जानकारी के मुताबिक, इसी सब कमेटी को राज्य में 11 जिले बनाने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उनमें से छह जिलों के लिए हांसी, सफीदों, असंध, डबवाली, मानेसर और गोहाना को शार्ट लिस्ट किया गया था। इनमें भी हांसी के लोगों की किस्मत जागी और उसे राज्य का नया 23वां जिला बनाया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों की सब कमेटी का कार्यकाल विगत 31 दिसंबर को पूरा हो चुका है। हालांकि प्रदेश सरकार चाहे तो इस कमेटी का कार्यकाल बढ़ा भी सकती है। जानकारी के मुताबिक, यदि इस कमेटी का कार्यकाल बढ़ता है तो फिर चुनाव आयोग की मंजूरी लेनी होगी और सभी राजनीतिक दलों के एक-एक प्रतिनिधि को इस कमेटी में शामिल करना अनिवार्य होगा। हाल ही में प्रदेश सरकार हिसार से हांसी को अलग कर नया जिला बना चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट सब कमेटी के पास कुल 11 जिले बनाने के प्रस्ताव पहुंचे थे। इनमें से हांसी के साथ ही अंसध, गोहाना, मानेसर, डबवाली और सफीदों के विधायकों ने अपने क्षेत्र को जिला घोषित कराने के लिए पूरा जोर लगाया था। Haryana News

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

मिली जानकारी के अनुसार, जनसंख्या सहित अन्य मानकों को पूरा करने में केवल हांसी ही सफल रहा, जबकि अन्य दावेदार कसौटी पर खरा नहीं उतर सके, लेकिन कसौटी के आसपास जरूर ठहरे। भविष्य में यदि कोई नया जिला बना तो इन पांच शहरों का नंबर आ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में जनगणना की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। पहला चरण एक मई से शुरू होगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण एवं आवास जनगणना की जाएगी। इसके चलते प्रदेश सरकार ने सभी प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज कर दिया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रियों की सब कमेटी के कुल 11 नए जिले, 14 उपमंडल, चार तहसील और 27 उप तहसील बनाने के प्रस्ताव पहुंचे थे। कमेटी की सिफारिश पर सरकार हांसी को नया जिला बनाने के साथ ही छह जिलों के 17 गांवों की तहसील और उपतहसील बदल चुकी है।

Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees
हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment