PM किसान योजना की आज जारी होगी किस्त, जाने कितने बजे बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे

Published On: March 13, 2026
Follow Us
The installment of PM Kisan Yojana will be released today

PM Kisaan: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आज शुक्रवार का दिन किसानों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। किसानों को PM किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत मिलनी वाली किश्त का इंतजार था। वह इंतजार आज शुक्रवार यानि 13 मार्च को खत्म होने वाला है। PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। इससे देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में दो दो हजार रुपये आएंगे।

आपको बता दें कि 2019 में शुरू हुई इस स्कीम के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर 4 माह पर 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक केंद्र सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है।

PM करेंगे किश्त जारी

देश के PM नरेंद्र मोदी स्वयं यह किस्त असम के गुवाहाटी से जारी करेंगे। सरकार ये किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के बैंक अकाउंट में भेजती है। आपको बता दें कि PM किसान योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

इस योजना से किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि 3 बराबर किस्तों में भेजी जाती है। यानी हर चार महीने में किसानों को 2000-2000 रुपये की किस्त भेजी जाती है। इस योजना के तहत सरकार ने किसानों के लिए 21 किस्त जारी की जा चुकी है।

PM किसान सम्मान निधि की किस्त?

PM किसान के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से 13 मार्च की तिथि की जानकारी दी गई है। प्रधानंत्री PM मोदी आज शुक्रवार यानि शाम 5 बजे गुवाहाटी से 18640 करोड़ रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। शाम 5 बजे के बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से PM मोदी ये राशि भेजेंगे। किसानों के अकाउंट में पैसे आते ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस आएगा।

चेक करें स्टेट्स?

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

अगर आप PM किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो पहले से अपना स्टेटस चेक कर लें।

ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan।gov।in पर जाएं।

वहां ‘Know Your Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

इससे पता चल जाएगा कि आपकी किस्त तैयार है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment