Haryana : हरियाणा के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने की बड़ी घोषणा

Published On: February 4, 2026
Follow Us
Good news for disabled athletes in Haryana.

Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह पहुंचे। बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों से 500 से ज्यादा एथलीट, अपने कोच और सहायक स्टाफ के साथ हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के CM ने घोषणा की कि PM नरेंद्र मोदी की सुलभ भारत पहल के तहत हरियाणा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक विशेष स्टेडियम बनाया जाएगा।

स्टेडियम में खिलाड़ियों के रहने की भी सुविधा

बताया जा रहा है कि इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के रहने की सुविधा भी होगी। CM ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत को 31 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। साथ ही खेल मंत्री गौरव गौतम ने 21 लाख रुपये अतिरिक्त अनुदान देने की बात कही। इससे पहले CM ने MDU के अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल परिसर में गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल की आधारशिला भी रखी। इस हॉस्टल में 150 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। यह बहुमंजिला इमारत करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर
हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर, कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द

ओलंपिक्स का उद्देश्य सिर्फ पदक जीतना नहीं : CM

CM नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स का असली उद्देश्य सिर्फ पदक जीतना नहीं, बल्कि यह मानव क्षमता और आत्मविश्वास को दिखाने का मंच है। मैदान में खेलते खिलाड़ी हमें सिखाते हैं कि सीमाएं शरीर में नहीं, सोच में होती हैं। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर, युवा जागरूकता कार्यक्रम और खिलाड़ी नेतृत्व प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इनका मकसद खिलाड़ियों को शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना है। हरियाणा खेलों का गढ़ है और यहां से कई ओलंपियन और विश्व स्तर के खिलाड़ी निकले हैं।

हरियाणा में भयंकर बारिश का अलर्ट, तीन दिन लोग रहे सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment