HSSC ने इन पदों की बढ़ाई संख्या, आयोग ने संशोधित ब्योरा भी किया जारी

Published On: February 5, 2026
Follow Us
HSSC has increased the number of gas room operator positions.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान निदेशालय के अनुरोध पर गैस रूम ऑपरेटर पदों की संख्या में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। आयोग के अनुसार समूह-पांच की श्रेणी संख्या-36 के तहत गैस रूम ऑपरेटर के पदों की संख्या को दो से बढ़ाकर 32 कर दिया गया है।

इसमें सामान्य वर्ग के लिए 17, डीएससी(वंचित अनुसूचित जातियां) के लिए चार, पिछड़ा वर्ग(ए) के लिए चार और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए भी चार पद हैं। आयोग की तरफ से संशोधित ब्योरा भी जारी किया गया है।

हरियाणा में 9 नई स्वास्थ्य परियोजनाओं की होगी शुरुआत, CM सैनी करेंगे उद्घाटन

भ्रामक सूचनाएं दी जा रही है : हिम्मत सिंह

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कुछ लोगों पर भ्रम फैलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि 24 मई 2025 की पुरानी सूचना को आधार बनाकर जानबूझकर गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही है।

आयोग के अध्यक्ष ने ऐसा करने वालों से अनुरोध किया है कि जानबूझकर अभ्यर्थियों के बीच भ्रम पैदा न करें और ऐसा करने से बचें। अन्यथा आयोग सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। अभ्यर्थियों से भी गलत जानकारी देने वालों की बातों में न आने का अनुरोध किया है।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में 14 नए इंडस्ट्री आधारित कोर्स की करेगी शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment