Haryana : हरियाणा में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, सरकार एडवाइजर करेगी नियुक्त

Published On: February 7, 2026
Follow Us
The tallest building in India will be built in Haryana.

Haryana : हरियाणा सरकार गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी शहरी प्रोजेक्ट साकार करने जा रही है। द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित की जा रही 1003 एकड़ की ग्लोबल सिटी में देश की सबसे ऊंची इमारत बनाने का प्रस्ताव सैद्धांतिक रूप से तय कर लिया गया है।

हरियाणा सरकार इस प्रोजेक्ट को सिरे पर चढ़ाने के लिए जल्द ही एडवाइजर नियुक्त करेगी। विदेशी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय सलाहाकारों की मदद से इस प्रस्ताव को सिरे पर चढ़ाया जाएगा, ताकि डिजाइन, तकनीक और सुरक्षा, तीनों स्तरों पर यह इमारत वैश्विक मानकों पर खरी उतर सके।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी के नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है। यहां मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन ज़ोन, डिजिटल सुविधाएं और वर्ल्ड-क्लास अर्बन प्लानिंग पर जोर है। सबसे ऊंची इमारत इस पूरे प्रोजेक्ट का आइकॉनिक सेंटरपीस होगी। इस तरह की गगनचुंबी इमारत न सिर्फ रियल एस्टेट बल्कि विदेशी निवेश, मल्टीनेशनल कंपनियों की मौजूदगी, पर्यटन और हाई-स्किल रोजगार को भी बढ़ावा देगी।

हालांकि यह योजना अभी प्रस्ताव के स्तर पर है, लेकिन सरकार सैद्धांतिक फैसला ले चुकी है। एडवाइजर की नियुक्ति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और तकनीकी अध्ययन इसके अगले कदम होंगे। सरकार का साफ संकेत है कि इमारत शहरी महत्वाकांक्षा का प्रतीक बनेगी।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment