HSSC Recruitment 2026 : हरियाणा में स्टेनोग्राफर के 1952 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Published On: February 9, 2026
Follow Us
Recruitment is open for 1952 Stenographer positions in Haryana.

HSSC Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C स्टेनोग्राफर के 1952 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार hssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय की गई है।

राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जानें योग्यता

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को—
  • HSSC Group C CET परीक्षा पास होना अनिवार्य है
  • पद के अनुसार 10+2 / ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए
  • 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले adv032026.hryssc.com पोर्टल पर जाएं
  • New Candidate Registration पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Registered Candidate Login करें
  • मांगी गई सभी डिटेल सावधानी से भरकर फॉर्म पूरा करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें

आवेदन शुल्क

इस भर्ती की खास बात यह है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा

 

11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया
11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment