Haryana: हरियाणा में ढाणियों में रहने वालों को मिलेगी ये खास सुविधा, सैनी सरकार का बड़ा फैसला

Published On: February 25, 2026
Follow Us
People living in huts in Haryana will get this special facility

Haryana: हरियाणा में ढाणियों में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा की नायब सरकार ने गांव से 5 KM की दूरी पर बसी ढाणियों को 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, पहले एक KM की दूरी पर स्थित ढाणियों में बिजली सप्लाई की जाती थी। मिली जानकारी के अनुसार, यही नहीं, जिस ढाणी में 11 सदस्य हैं, उन्हें एक यूनिट मानते हुए बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जाएगी, पहले यह शर्त 11 घरों की थी, जिसे सरकार ने हटाकर ढाणियों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। यह ऐलान, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शून्यकाल के दौरान माननीयों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब देते हुए किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाल डोरे के भीतर किसी भी घर, स्कूल, अस्पताल या फिर शमशान घाट के ऊपर से गुजर ही हाईटेंशन तार को सरकार अपने खर्च पर हटाएगी। दरअसल, नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी ने ढाणियों में 24 घंटे बिजली सप्लाई का मुद्दा उठाया था। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे तीन शून्यकाल में माननीयों ने ज्वलंत मुद्दे उठाए। Haryana News

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

मिली जानकारी के अनुसार, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने चाइना डोरी के प्रयोग से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए चाइना डोरी बेचने वालों पर शिकंजा कसने की मांग की। इसके साथ ही उन्हें नीलोखड़ी और तरावड़ी तथा निसिंग में बाईपास की मांग उठाई। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने 1400 एक्सटेंशन असिस्टेंट प्रोफेसर को जॉब सिक्योरिटी, कृषि सदन तथा सैनिक सदन बनाने का मुद्दा उठाया। पानीपत विधायक प्रमोद विज ने औद्योगिक नगरी पानीपत की समस्याओं के प्रति ध्यानाकर्षित किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने जलभराव वाले गांवों में मुआवजा देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए नारनौंद विधानसभा के जिन गांवों में जलभराव हुआ था, उनके सभी किसानों को मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेनों की सफाई और नई ड्रेनों के निर्माण का भी मुद्दा उठाया। वहीं उन्होंने, ओपीएस लागू करने, मनरेगा मेट का मानदेय बढ़ाने और मजदूरों को रोजगार गारंटी के साथ 700 रुपये दिहाड़ी देने की मांग की।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment