Haryana Weather: हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से गर्मी देगी दस्तक

Published On: February 25, 2026
Follow Us
Weather will change soon in Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर होने लगा है और मौसम विभाग द्वारा मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35°C के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अंबाला और जींद (पांडु पिंडारा) जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि हिसार, सिरसा और भिवानी में पारा थोड़ा नीचे गया है। Haryana Weather

राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 फरवरी तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फरवरी के अंतिम दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च की शुरुआत अपेक्षाकृत गर्म रहने के आसार हैं। दिन का तापमान 30 से 35°C या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 16°C या उससे ऊपर दर्ज किया जा सकता है। इसका अर्थ है कि इस बार मार्च की शुरुआत ही गर्मी के एहसास के साथ होगी। Haryana Weather

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी का रुख जारी रहेगा।

11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया
11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment