Haryana: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

Published On: February 26, 2026
Follow Us
Big news for the people of Haryana

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा के हिसार डिपो की 3 रोडवेज बस सिरसा से होकर जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, हिसार डिपो की बस सिरसा से खाटू श्याम बाबा के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इसी के साथ ही जयपुर व हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

सिरसा डिपो के इंचार्ज रतन सिंह नुहिया ने बताया कि हिसार रोडवेज डिपो की तीन बसें सिरसा से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम बाबा के लिए 12.15 बजे वाया हिसार, राजगढ़ झूझन व सीकर होकर जाएगी। इसी के प्रकार से सिरसा से जयपुर के लिए 13.30 बजे वाया हिसार, राजगढ़, झूझनू व सीकर होते हुए जाएगी।

राजस्थान में सीकर जिले के अंदर बाबा खाटू श्याम धाम में भक्तों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। इस गर्मी के मौसम में भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है। खाटू श्याम जी को हारे का सहारा, तीन बाण धारी और शीश का दानी आदि कई नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि खाटू श्याम जी हारे कासहारा बनाते हैं और अपने भक्तो को सभी कष्टों से उबारते हैं।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

आपको बता दें कि असल में खाटू श्याम जी भीम के पौते और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक हैं, जिनका जिक्र महाभारत युद्ध के दौरान मिलता है। ऐसे में अगर आप खाटू श्याम बाबा जी के मंदिर जाने का योजना बना रहे हैं, तो ये काम जरूर करें, ताकि आपको खाटू नरेश की कृपा मिल सके।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment