Haryana: हरियाणा में छोटे बेटे ने करवा दिया पिता का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में आए दर्जनों युवक

Published On: March 2, 2026
Follow Us
A father was kidnapped in a film-style incident in Haryana.

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह जिले में बेटे ने पिता का अपहरण करा दिया। 2 स्कॉर्पियों में सवार होकर करीब 20-25 युवक तहसील रोड पर पहुंचे। जहां रोड किनारे खड़े बुजुर्ग को धकेलकर गाड़ी के अंदर डाल लिया। नूंह के शाह चोखा गांव के रहने वाले इस्माइल 26 फरवरी को पुनहाना तहसील में आए थे।

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक गाड़ी को घेरकर चारों तरफ खड़े हो गए। आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपी बुजुर्ग को उठाकर फरार हो गए। रास्ते में बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो गाड़ी के अंदर ही उन्हें जमकर पीटा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बड़े बेटे का कहना है कि वे जमीन के किसी काम से तहसील आए थे। इसी दौरान छोटे भाई ने पिता को किडनैप करा दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली एनडीए-प्रशिक्षित महिला फाइटर पायलट

जानकारी के मुताबिक, बड़े बेटे नवाब ने कहा कि जलालुद्दी ने अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर पिता की किडनैपिंग कराई। आरोपी 2 गाड़ियों में आए थे। जलालुद्दीन के ससुराल वालों ने भी पिता के साथ मारपीट की। Haryana News

आरोपी बोला-

मिली जानकारी के अनुसार, छोटे बेटे जलालुद्दीन का कहना है कि बड़े भाई के साथ मिलकर पिता जमीन के कागजों के लेकर तहसील गए थे। उसे डर था कि पिता और बड़ा भाई साजिश रचकर उसे जमीन से बेदखल कर रहे हैं। पहले भी घर में ऐसी बात हो चुकी है। Haryana News

Haryana: हरियाणा में होटल पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

थाना प्रभारी बोले-

जानकारी के मुताबिक, पुनहाना शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। किडनैपिंग के आरोपी जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जमीनी विवाद की भी जांच की जा रही है।

Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment