Haryana: हरियाणा सरकार दे रही 2 लाख रुपये की सहायता, ऐसे मिलेगा लाभ

Published On: March 6, 2026
Follow Us
Haryana government is giving Rs 2 lakh to these people

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने श्रमिकों और किराए पर रहने वाले लोगों के लिए एक नई योजना चलाई है, जिसके तहत मकान निर्माण के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन श्रमिकों के पास अपना घर नहीं है, वे भी सुरक्षित और स्थायी आवास का सपना पूरा कर सकें।

ब्याज मुक्त ऋण

सरकार की इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को अपने मकान के निर्माण के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। इस राशि का उपयोग श्रमिक अपने घर के निर्माण या उससे जुड़ी आवश्यकताओं के लिए कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस लोन पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

भुगतान

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन की राशि को श्रमिकों को अगले 8 वर्षों में किस्तों के माध्यम से चुकाना होगा। ब्याज मुक्त होने के कारण यह ऋण श्रमिकों के लिए काफी राहत भरा साबित होगा और घर बनाने का रास्ता आसान बनेगा।

कौन ले सकता है लाभ

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

योजना का लाभ वही श्रमिक ले सकेंगे जो हरियाणा में पंजीकृत हों और जिनका पंजीकरण कम से कम 5 वर्षों से नियमित हो। इसके साथ ही आवेदन करने वाले श्रमिक की अधिकतम आयु 52 वर्ष तय की गई है। यह लाभ श्रमिक अपने पूरे जीवन में केवल एक बार ही प्राप्त कर सकता है।

मृत्यु के बाद

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि श्रमिक की मृत्यु के बाद इस योजना का लाभ आगे जारी नहीं रहेगा। यह योजना केवल जीवित और पात्र श्रमिकों के लिए ही मान्य होगी।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment